एजुकेशन

CBSE 12th result 2023: सीबीएसई 12वीं में बेटियों ने किया कमाल, 60 फीसदी ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स हुए पास, जानें रिजल्ट की प्रमुख बातें

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 12, 2023, 11:31 AM IST

CBSE 12th result 2023 Highlights: सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। कुल रिजल्ट 87.33% रहा है। सीबीएसई 12वीं में लड़कियां 90.68% प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01% आगे रही हैं।

Image

CBSE 12th Result 2023 Main Highlights

CBSE Class 12th Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.inपर अपने नतीजे देख सकते हैं। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 2023 तक हुई। इस साल सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 16,96,770 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जानकारी के अनुसार, 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं 99.91% परिणाम के साथ त्रिवेंद्रम बना देश का हाईएस्ट स्कोर करने वाला रीजन। वहीं दूसरे पर बेंगलूरु, तीसरे पर चेन्नई और चौथे नंबर पर दिल्ली। आइये एक नजर डालते हैं सीबीएसई बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की प्रमुख बातों पर

CBSE 12TH Result 2023 Highlights

  • सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से लेकर 5 अप्रैल 2023 तक हुई थीं।
  • साल 2023 में 16728 स्कूलों के छात्रों ने 6759 केंद्रों पर सीबीएसई 12वीं की परीक्षा दी थी।
  • रीजन की बात करें तो त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 प्रतिशत के साथ टॉप पर रहा है।
  • 98.64 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर बेंगलुरू रीजन रहा है।
  • 97.40 प्रतिशत के साथ चेन्नई रीजन तीसरे नंबर पर रहा है।
  • सीबीएसई 12वीं में इस बार 90.68 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं।
  • सीबीएसई 12वीं में इस बार 84.67 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
  • नोएडा रीजन में 80.36 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास
  • देहरादून रीजन में 80.26 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास
  • प्रयागराज रीजन में 78.05 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास
  • वहीं सीबीएसई 12वीं 60 प्रतिशत ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

How to check CBSE 12th Result 2023: वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

  • सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

रीजन वाइज कैसा रहा रिजल्ट

  • त्रिवेंद्रम (99.91 फीसदी)
  • बंगलुरू (98.64 फीसदी)
  • चेन्नई (97.40 फीसदी)
  • दिल्ली वेस्ट (93.24 फीसदी)
  • चंडीगढ़ (91.84 फीसदी)
  • दिल्ली ईस्ट (91.50 फीसदी)
  • अजमेर (89.27 फीसदी)
  • पुणे (87.28 फीसदी)
  • पंचकुला (86.93 फीसदी)
  • पटना (85.47 फीसदी)
  • भुवनेश्वर (83.73 फीसदी)
  • गुवाहाटी (83.73 फीसदी)
  • भोपाल (83.54 फीसदी)
  • नोएडा (80.36 फीसदी)
  • देहरादून (80.26 फीसदी)
  • प्रयागराज (78.05 फीसदी)

स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर रखें। एडमिट कार्ड पर आपको सभी डिटेल्स मिल जाएंगी, जिनके जरिए लॉगिन कर आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article