एजुकेशन

CBSE 12th Physics Sample Paper 2024: डाउनलोड करें सीबीएसई 12वीं फिजिक्स सैंपल पेपर, ऐसे होगी परीक्षा

CBSE 12th Physics Sample Paper 2024: सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं फिजिक्स परीक्षा का आयोजन कल यानी 4 मार्च को किया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से सीबीएसई 12वीं फिजिक्स सैंपल पेपर 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CBSE 12th Physics Sample Paper 2024

CBSE 12th Physics Sample Paper 2024, CBSE Class 12th Physics Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 12वीं फिजिक्स विषय की परीक्षा का आयोजन कल यानी 4 मार्च (CBSE 12th Physics Exam 2024 Date) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in से सीबीएसई 12वीं फिजिक्ल सैंपल पेपर 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलाव यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सैंपल पेपर चेक कर सकते हैं।

CBSE 12th Physics Exam 2024: ऐसे होगी फिजिक्स विषय की परीक्षा

फिजिक्स की परीक्षा 70 अंकों की होगी, जिसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। पहले सेक्शन में 16 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। वहीं, सेक्शन बी में छोटे उत्तर वाले प्रश्न होंगे। इस सेक्शन में 2 अंकों वाले कुल 5 प्रश्न होंगे। जबकि, सेक्शन सी में 7 छोटे प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का रहेगा। सेक्शन डी में दो केस-आधारित प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक के चार अंक होंगे और सेक्शन ई में पांच अंक वाले तीन लंबे उत्तर वाले प्रश्न होंगे।

CBSE 12th Physics Sample Paper 2024: डाउनलोड करें सैंपल पेपर

सीबीएसई 12वीं फिजिक्स का पेपर सैंपल पेपर पर ही आधारित होगा। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एग्जाम से पहले सैंपल पेपर जरूर हल कर लें। इससे एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम की अच्छी समझ बन जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download CBSE 12th Physics Sample Paper 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर Sample Question Paper के टैब पर जाएं और SQP 2023-24 पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Class XII पर जाएं और Physics विषय पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने सैंपल पेपर का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स 12वीं फिजिक्स सैंपल पेपर 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 10th 12th Exam 2024: कब तक होगी परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है। कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 13 मार्च और 12वीं परीक्षा का 2 अप्रैल तक किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article