एजुकेशन

CBSE Board 10th 12th Result 2023: इस लिंक से चेक करें सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट, जानें कब तक होगा जारी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 9, 2023, 09:34 AM IST

CBSE 10th 12th Result 2023, CBSE Board Result 2023 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in मई में ही जारी करने जा रहा है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन फरवरी और मार्च में किया गया था।

Image

CBSE Board Result 2023

Photo : iStock

CBSE 10th 12th Result 2023, CBSE Board Result 2023 Date: सीबीएसई रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मई में ही जारी कर दिया जाएगा। सीबीएसई रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी। इसके बाद ही रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर एक्टिव की जाएगी। यदि वेबसाइट हैंग होती है तो स्टूडेंट डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी अपने नतीजे देख सकेंगे।

CBSE Board Result 2023: सीबीएसई 10वीं व 12वीं पासिंग मार्क्स

सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च तक किया गया। जबकि, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 2023 तक हुई। इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक (CBSE 10th 12th Passing Marks 2023) हासिल करना जरूरी है। एक यो दो विषय में पासिंग मार्क्स से कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। वहीं, सीबीएसई 10वीं व 12वीं में मिले नंबर से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए भी अप्लाई कर सकेंगे। इसकी सटीक तारीख रिजल्ट जारी होने के बाद घोषित की जाएगी।

CBSE 10th 12th Result 2023 Date: किस दिन जारी होगा रिजल्ट

इस साल सीबीएसई परीक्षा के लिए कुल 38, 83,710 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें से कक्षा 10वीं परीक्षा (CBSE 10th Result 2023) में 21,86,940 और 12वीं (CBSE 12th Result 2023) में 16,96,770 स्टूडेंट्स शामिल हुए। अब सभी स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई रिजल्ट मई के आखिरी सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to check CBSE 10th, 12th Result 2023

  • सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • फिर सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 10th 12th Marksheet 2023: टॉपर लिस्ट भी होगी जारी

इस साल सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट एक साथ जारी किए जाने की संभावना है। बोर्ड 10वीं के साथ ही 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स की भी घोषणा करेगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article