एजुकेशन

CAT 2024 Answer Key: जारी हुई IIM कॉमन एडमिशन टेस्ट की आंसर की, iimcat.ac.in से करें चेक

CAT 2024 Answer Key Download: भारतीय प्रबंधन संस्थान ने कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 के लिए आंसर की जारी कर दी है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे iimcat.ac.in से CAT 2024 Answer Key Download करने के अलावा यहां खबर में दिए CAT 2024 Answer Key Download Link से भी इस अपडेट को देख सकते हैं।

Image

IIM CAT 2024 आंसर की हुई जारी (image - canva)

CAT 2024 Answer Key Download: भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता ने आज 3 दिसंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 के लिए आंसर की जारी कर दी है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे CAT 2024 Answer Key Official Website iimcat.ac.in से CAT 2024 Answer Key Download करने के अलावा यहां खबर में दिए CAT 2024 Answer Key Download Link से भी इस अपडेट को देख सकते हैं।

ध्यान दें, CAT 2024 Answer Key के खिलाफ आपत्ति भी की जा सकती है। ऑब्जेक्शन लिंक को एक्टिव कर दिया गया है, यदि आप CAT 2024 Answer Key में किसी सवाल जवाब से संतुष्ट नहीं हैं, तो ऑब्जेक्शन करें, लेकिन साथ में पुख्ता सबूत भी दें, ताकि आंसर चेक करने वाले उसे वैरीफाई कर सकें। यदि ऑब्जेक्शन पाए गए तो इस आंसर की में बदलाव करके दोबारा से इसे जारी किया जाएगा।

आधिकारिक पेज पर लिखा है - Objection Management window opens on 3 December, 2024 at 06.00 PM and closes on 5 December, 2024 at 11.55 PM

IIM CAT 2024 Answer Key How to Download

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके CAT 2024 Answer Key Download कर सकेंगे, हालांकि डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।

  • आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, IIM CAT 2024 Answer Key Link पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के लिए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • CAT 2024 Answer Key स्क्रीन पर आ जाएगी।

आपत्ति विंडो 5 दिसंबर, 2024 को रात 11.55 बजे बंद हो जाएगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, संस्थान द्वारा प्राप्त आपत्तियों की जांच और सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद, CAT 2024 के स्कोरकार्ड iimcat.ac.in पर जारी किए जाएंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article