एजुकेशन

CA September Result 2025 Date: कल जारी हो सकता है सीए सितंबर फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

CA Foundation, Inter, Final Result 2025 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) कल यानी 3 नवंबर को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित कर (CA Foundation Result) सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपने नतीजे चेक (CA Final Result) कर सकेंगे।

Image

CA September Result 2025 Date: यहां देखें कब जारी होगा सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षा का रिजल्ट

CA Foundation, Inter, Final Result 2025 Date: सीए सितंबर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CA Foundation Result) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) कल यानी 3 नवंबर को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम घोषित कर (CA Inter Result) सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

आधिकारिक सूचना के मुताबिक CA फाइनल और इंटरमीडिएट के परिणाम दोपहर 2 बजे घोषित किया जा सकता है। जबकि फाउंडेशन स्तर के परीक्षा परिणाम शाम 5 बजे के आसपास उपलब्ध होंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

CA Foundation, Inter, Final Exam Date: कब हुई थी परीक्षाएं

बता दें सीए फाइनल ग्रुप 1 सीए फाइनल परीक्षाएं 3, 6 और 8 सितंबर को आयोजित की जाएगी। जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 12 और 14 सितंबर को निर्धारित थी। वहीं इंटरमीडिएट ग्रुप 1 का एग्जाम 4, 7 और 9 सितंबर को हुई थी। ग्रुप 2 के पेपर 11, 13 और 15 सितंबर को आयोजित हुई थी। इसके बाद सीए फाउंडेशन परीक्षाएं 16, 18, 20 और 22 सितंबर, 2025 को हुई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी होने जा रहा है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

CA Foundation, Inter, Final Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले ICAI की वेबसाइट पर जाकर icai.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ICAI CA Foundation, Inter, Final Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Registration और Password दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CA September Result 2025 Scorecard: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. विषयवार मार्क्स
  5. कुल मार्क्स
  6. रिजल्ट का स्टेटस

सीए सितंबर फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article