एजुकेशन

BTSC Dresser Result 2025: जारी हो गया बीटीएससी ड्रेसर भर्ती परीक्षा का परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

BTSC Dresser Result 2025 PDf Download: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बिहार ड्रेसर रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। यह रिजल्ट उन उम्मीदवारों के लिए है जो 08 जुलाई, 2025 और 09 जुलाई, 2025 को हुए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में शामिल हुए थे।

Image

बीटीएससी ड्रेसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

BTSC Dresser Result 2025 PDf Download: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बिहार ड्रेसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे आधिकारिक साइट btsc.bihar.gov.in पर या खबर में दिए लिंक से बीटीएससी ड्रेसर भर्ती परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं। बता दें, आयोग ने इस परीक्षा का आयोजन 08 जुलाई, 2025 और 09 जुलाई, 2025 को कराया था। परीक्षा का मोड कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट था।

मार्क्स लिस्ट 18 दिसंबर, 2025 को विज्ञापन संख्या 21/2025 के तहत ऑनलाइन अपलोड की गई थी। उम्मीदवार लॉग इन करके अपने मार्क्स देख सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि वे पास हुए हैं या नहीं।

BTSC Dresser Result 2025 Website

btsc.bihar.gov.in

BTSC Dresser Result 2025 Step to Check

  • सबसे पहले btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अब "परिणाम" या "नवीनतम सूचना " पर जाएं
  • अब “Dresser Result 2025” या “BTSC Dresser Result 2025 Link” पर क्लिक करें
  • क्रेडिंशियल डालें और रिजल्ट देखें

ह भर्ती अभियान कुल 7,274 ड्रेसर पदों के लिए है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन या अगले चरणों से संबंधित कोई भी और अपडेट ऑनलाइन बताया जाएगा, जिसे टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन टीम लगातार ट्रैक कर रही है। बता दें, ड्रेसर पद के लिए, आवेदन विंडो 12 अप्रैल, 2025 से 15 अप्रैल, 2025 तक फिर से खोली गई थी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article