एजुकेशन

Bihar Staff Nurse Result 2025 OUT: जारी हो गया बीटीएससी स्टाफ नर्स के 11,389 पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

BTSC Bihar Staff Nurse Result 2025 Declared: बिहार तकनीकी सेवा आयोग स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 11 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। नतीजे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

BTSC Bihar Staff Nurse Result 2025: आज जारी होगा बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

BTSC Bihar Staff Nurse Result 2025 Declared: बीटीएससी स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Staff Nurse Result 2025) खबर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) बिहार स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 11 दिसंबर 2025 को (Bihar Staff Nurse Result) जारी कर दिया है। रिजल्ट अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

जारी नोटिफिकेशन में कहा गया था कि ''स्वास्थ्य विभाग बिहार पटना के अंतर्गत स्टाफ नर्स के पद पर नियुक्त हेतु प्रकाशित विज्ञापन 21/2025 से संबंधित दिनांक 30.07.2025, 31.07.2025, 1.08.2025 और 03.08.2025 को आयोजित परीक्षा का रिजल्ट दिनांक 11.12.2025 को प्रकाशित किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए स्टाफ नर्स के कुल 11389 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।''

Official Notice

BTSC Bihar Staff Nurse Result 2025

BTSC Bihar Staff Nurse Result 2025

BTSC Bihar Staff Nurse Result 2025: ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BTSC Bihar Staff Nurse Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

BTSC Bihar Staff Nurse Result 2025: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

एमपी पुलिस एएसआई और सूबेदार भर्ती परीक्षा के स्कोर कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा का समय, प्राप्तांक, कुल मार्क्स और रिजल्ट का स्टेटस दिया गया होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article