एजुकेशन

BTEUP 2023: जारी हुआ बीटीई यूपी ऑड सेमेस्टर का रिजल्ट, bteup.ac.in पर तुरंत करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 18, 2023, 08:36 PM IST

BTEUP 2023, BTEUP Odd Semester Result 2023: बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश (BTEUP)ने पॉलिटेक्निक ऑड सेमेस्टर का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

BTEUP Result 2023

Photo : iStock

BTEUP Odd Semester Result 2023, Sarkari Result 2023: बीटीई यूपी रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश (BTEUP)ने पॉलिटेक्निक ऑड सेमेस्टर का रिजल्ट आज यानी 18 अप्रैल को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा (BTEUP Exam 2023) में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

BTEUP Exam 2023: फरवरी में हुई परीक्षा

टेक्निकल एजुकेशन एजुकेशन द्वारा ऑड सेमेस्टर परीक्षा / विशेष बैक पेपर परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 25 फरवरी तक 250 केंद्रों पर किया गया था। वहीं, बोर्ड ने बीटीई यूपी ऑड सेमेस्टर यानी पहले, तीसरे और पांचवे सेमेस्टर का रिजल्ट आज एक साथ जारी किया है।

BTEUP Odd Semester Result 2023: इतने स्टूडेंट्स रहे सफल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑड सेमेस्टर परीक्षा के लिए कुल 1,78,691 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 1,74,951 ही परीक्षा में शामिल हुए। बता दें कि कुल 93,190 अभ्यर्थियों परीक्षा में सफल रहे। जबकि, 74,507 अभ्यर्थियों ने बैक पेपर पास किया है।

How to download BTEUP Odd Semester Result 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.inपर जाएं।
  • फिर बीटीई यूपी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
BTEUP Odd Semester Result 2023: रिचेकिंग का मिलेगा मौका

बीटीई यूपी पॉलिटेक्निक ऑड सेमेस्टर रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र रिचेकिंग के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article