एजुकेशन

BSNL में 11000 पदों पर भर्ती का क्या है सच, बीएसएनएल न खुद बताया

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 5, 2023, 04:13 PM IST

BSNL JTO Recruitment 2023: खबर है कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 11 हजार से ज्यादा जेटीओ के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार bsnl.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Image

BSNL में 11000 पदों पर भर्ती

BSNL JTO Recruitment 2023: क्या आप भी जॉब अलर्ट को लेकर उत्सुक हैं, यदि हां तो आपने पढ़ा होगा कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में 11705 पद खाली हैं, इन्हें भरने के लिए उम्मीदवारों को बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना चाहिए। इस सरकारी टेलीकॉम विभाग में कौन नहीं अप्लाई करना चाहेगा, लेकिन खबर की पुष्टि करने पर पता चला कि ऐसी कोई खबर आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है।

अधिसूचना के अनुसार, BSNL में 11000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है, यह सभी जेटीओ के पद हैं, वायरल खबर के अनुसार, बीएसएनएल जेटीओ भर्ती अधिसूचना 31 दिसंबर को जारी की गई थी। इच्छुक उम्मीदवार bsnl.co.in पर जाकर सही जानकारी देख सकते हैं। इस साइट पर जाकर नोटिफिकेशन नाम के सेक्शन में जाएं यहां देखें ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जबकि सोशल मीडिया पर जमकर इस भर्ती अधिसूचना को वायरल किया जा रहा है। आप इस लिंक से चेक कर सकते हैं

मीडिया रिपोर्ट और बीएसनएल की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करने के बाद, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में 11705 पदों के लिए कोई विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है।

फर्जी भर्ती सूचना में वह सारी जानकारी है जो इसे विश्वसनीय बनाती है। फर्जी अधिसूचना पीडीएफ में उम्र सीमा, पद, पद संख्या तक हर जानकारी है। फर्जी नोटिस में कर्मचारियों के वेतन की भी जानकारी है और बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2023 के माध्यम से चुने गए उम्मीदवारों को रुपये के ई1 आईडीए वेतनमान पर अधिकारियों के रूप में नियुक्त किया जाएगा, ऐसा बताया गया है। आगे यह भी जानकारी है कि सीधी भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों के अलग-अलग वेतनमान होंगे।

फिर आरआरबी ने इस नोटिस को फर्जी बताया है, उम्मीदवारों को क्रॉस चेक करने के बाद ही अप्लाई करने की जरूरत हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article