एजुकेशन

BSF Tradesman Admit Card 2025 OUT: सीमा सुरक्षा बल ने जारी किया कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी और पीएसटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

BSF Tradesman Admit Card 2025 Download: सीमा सुरक्षा बल ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी और पीएसटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवर इस चरण में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट या खबर में दिए डायरे​क्ट लिंक से इन प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। जानें परीक्षा पैटर्न के बारे में

BSF Constable Tradesman Admit Card 2026

BSF Tradesman Admit Card 2025 OUT (image- i-stock)

BSF Tradesman Admit Card 2025 Download: सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी और पीएसटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर आवेदन किया था, वे पीईटी और पीएसटी के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ectt.bsf.gov.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही इस लेख में परीक्षा पैटर्न के बारे में भी बताया गया है।

BSF Tradesman Admit Card 2025 Download Link तक पहुंचने के लिए सभी उम्मीदवारों को ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

BSF Constable Tradesman PET/PST Admit Card 2025 Step to Check

BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन PET/ PST एडमिट कार्ड 2025 चेक करने का स्टेप:

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर Download Link पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल्स भरने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, इसे डाउनलोड करें, और इसका प्रिंट आउट ले लें।

परीक्षा पैटर्न

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट के अंदर 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 8.30 मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी।

इस भर्ती अभियान के जरिये 3588 पदों को भरा जाएगा, जिनमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 3406 और महिला उम्मीदवारों के लिए 182 पद हैं।

100 अंकों के 100 सवाल

इसके अलावा, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें अगल चरण यानी लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी आदि विषयों से प्रश्न दो पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। इसके अलावा, लिखित परीक्षा में चयनित किए परीक्षार्थी को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए भी बुलाया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article