BSEB Sakshamta Pariksha 2025 Application: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की तरफ से तीसरी सक्षमता परीक्षा की घोषणा कर दी गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इसको लेकर जानकारी साझा की है। एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि सक्षमता 3 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए तारीखों की घोषणा भी हो गई है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि सक्षमता 3 परीक्षा के लिए शिक्षक 22 फरवरी से तक आवेदन कर सकेंगे। इसमें आवेदन करने के लिए शिक्षकों को 12 मार्च 2025 तक का समय दिया गया है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Bihar Sakshamta Pariksha 2025 Application: ऐसे करें आवेदन
- इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bsebsakshamta.com पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर News Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर BSEB Sakshamta Examination 3 Online Form 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Registration Here के लिंक पर जाना होगा।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
BSEB Sakshamta Examination 3 Online Form 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन।
Bihar Sakshamta Pariksha Documents: इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत
- सफेद या हल्के बैकग्राउंड वाला पासपोर्ट साइज फोटो
- अभ्यर्थी के हस्ताक्षर स्कैन कॉपी
- स्कैन कॉपी आवश्यक:
- कक्षा 10वीं मैट्रिक परीक्षा की मार्कशीट और जन्मतिथि के लिए प्रमाण पत्र
- इंटरमीडिएट कक्षा 12वीं प्रमाणपत्र और मार्कशीट
- बैचलर डिग्री प्रमाणपत्र और मार्कशीट
- मास्टर डिग्री प्रमाणपत्र और मार्कशीट
- बीएड, डीएलएड परीक्षा की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड
- टीईटी, सीटीईटी, एसटीईटी योग्यता प्रमाण पत्र
- ज्वाइनिंग लेटर
BSEB सक्षमता परीक्षा क्या है?
बिहार में सक्षमता परीक्षा का आयोजन नियोजित शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है। इसमें पास होने वाले शिक्षकों को सरकारी कर्मी का दर्जा मिलता है। इसके बाद ये सभी शिक्षक विशिष्ट शिक्षक कहलाते हैं। इन्हें बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से बहाल शिक्षकों की तर्ज पर वेतन और अन्य सुविधाएं मिलती हैं।
