एजुकेशन

BSEB Free Coaching Admit Card 2025 Released: जारी हुआ बिहार बोर्ड जेईई नीट फ्री कोचिंग परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

BSEB JEE, NEET Free Coaching Exam Admit Card 2025 Released: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) नेशनल एंट्रेंस एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) फ्री कोचिंग परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BSEB Free Coaching Exam Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें बीएसईबी जेईई नीट फ्री कोचिंग परीक्षा का एडमिट कार्ड

BSEB JEE, NEET Free Coaching Exam Admit Card 2025 Released: बिहार नीट जेई फ्री कोचिंग परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BSEB Free Coaching Admit Card) खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) नेशनल एंट्रेंस एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) फ्री कोचिंग परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

BSEB Free Coaching Exam Admit Card 2025: कब होगी बिहार नीट जेईई फ्री कोचिंग परीक्षा

बता दें बिहार बोर्ड जेईई नीट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बापी परीक्षा परिसर, मोर्या विहार कॉलोनी कुम्हरार पटना में 21 दिसंबर 2025, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा एक पाली में 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित होगी। परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों को 10 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB JEE, NEET Free Coaching Exam Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले coaching.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEB Bihar JEE NEET Entrance Exam Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
यदि आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कोई असुविधा होती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर या फिर हेल्पलाइन नंबर 9155191194 पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article