एजुकेशन

BSEB ITI Exam 2023: बिहार आईटीआई परीक्षा के लिए secondary.biharboardonline.com पर आज से करें आवेदन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 5, 2023, 03:45 PM IST

BSEB ITI Exam 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आईटीआई परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अप्लाई कर सकते हैं।

Image

BSEB ITI Exam 2023

Photo : iStock

BSEB ITI Exam 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिंदी और अंग्रजी) परीक्षा 2023 के लिए आज यानी 5 जनवरी 2023 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप भी बिहार आईटीआई परीक्षा 2023 में भाग लेना चाहते हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 25 जनवरी 2023 तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं।

BSEB ITI Exam 2023: कौन कर सकता है आवेदन

बिहार आईटीआई परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रथम वर्ष उत्तीर्ण या द्वितीय वर्ष की में अध्ययनरत होना चाहिए। इसके अलावा औद्योगिक प्रशिक्षण परीक्षा में उत्तीर्ण स्टू़डेंट भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

How to apply for BSEB Bihar ITI Exam 2023: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर बिहार आईटीआई परीक्षा 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद आवेदन के लिए मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • फिर निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।

BSEB Bihar ITI Exam 2023: यहां करें संपर्क

बिहार आईटीआई परीक्षा 2023 ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म या शुल्क जमा करने में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

BSEB Admit Card 2023: डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड ने हाल ही में कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए ऐसे स्टूडेंट्स का भी एडमिट कार्ड जारी किया है, जिन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन तो किया था लेकिन शुल्क नहीं जमा किया था। बोर्ड की तरफ से 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 20 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। बिहार बोर्ड से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article