एजुकेशन

BSEB Class 10th Admit Card 2023: जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 8, 2023, 05:38 PM IST

BSEB Class 10th Admit Card 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 8 जनवरी 2023 को जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 15 जनवरी 2023 तक उपलब्ध रहेगी। परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक किया जाएगा।

Image

BSEB 10th Admit Card 2023

Photo : iStock

Bihar Board Class 10th Admit Card 2023: बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उनका एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बीएसबीई 10वीं एडमिट कार्ड 2023 (BSEB 10th Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

Bihar Board 10th Exam 2023: कब होगी परीक्षा

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक दो शिफ्ट में किया जाएगा। जबकि, प्रैक्टिकल परीक्षा 19 जनवरी से 21 जनवरी 2023 तक होगी। बोर्ड ने आज परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स संबंधित स्कूल से परीक्षा का एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

How to download BSEB Bihar Board 10th Admit Card 202: ऐसे डाउनलोड करें बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • फिर बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पेज पर यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • अब बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

BSEB 10th Exam 2023: इतने अंक जरूरी

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के नतीजे मार्च और अप्रैल में जारी किए जाने की संभावना है। परीक्षा में सफल होने के लिए नयूनतन 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। इससे कम अंक प्राप्त करने वालों के लिए कंपार्टमेंटल एग्जाम का आयोजन भी किया जाएगा। कंपार्टमेंटल परीक्षा अप्रैल और मई में होगी। बिहार बोर्ड से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article