इस लिंक से डाउनलोड करें बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के एडमिट कार्ड, जानें कब आएंगे 12वीं के लिए प्रवेश पत्र
इस लिंक से डाउनलोड करें बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के एडमिट कार्ड, जानें कब आएंगे 12वीं के लिए प्रवेश पत्र
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित होगी। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की शुरुआत गणित विषय से होगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 19 जनवरी से 21 जनवरी 2023 तक होगी। बोर्ड की तरफ से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है।
BSEB Class 10th Admit Card 2023: जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड
बिहार बोर्ड ने हाल में कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर प्रवेश पत्र को जारी किया था। बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 20 जनवरी 2023 तक होगा। थ्योरी परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक दो शिफ्ट में होना है। इसके लिए एडमिट कार्ड 16 जनवरी को अपलोड किया जाएगा।
बिहार बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर खबरें आती रहती हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा संबंधी अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ही देखें। अन्य किसी फर्जी वेबसाइट का भरोसा ना करें।
