एजुकेशन

BSEB Bihar STET Result 2025: किसी भी वक्त जारी हो सकता है बिहार एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें संभावित कटऑफ

BSEB Bihar STET Result 2025 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड किसी भी वक्त माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (Bihar STET Result 2025) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर अपना परिणाम चेक (BSEB STET Result 2025) कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

BSEB Bihar STET Result 2025 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2025

Bihar STET Result 2025: यहां देखें कब जारी होगा बिहार एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट

BSEB Bihar STET Result 2025 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2025: बीएसईबी एसटीईटी परीक्षा को लेकर बड़ी (Bihar STET Result 2025) खबर है। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड किसी भी वक्त माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे घोषित कर (BSEB STET Result 2025) सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणाम आज रात तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। इससे पहले, बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा था कि परिणाम दिसंबर के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Bihar STET Result 2025: कब हुई थी बिहार एसटीईटी की परीक्षा

बता दें बिहार एसटीईटी परीक्षा 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा के कुछ ही दिनों के भीतर आंसर की भी जारी कर दी गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 27 नवंबर तक का समय दिया गया था। वहीं अब जल्द ही रिजल्ट जारी हो सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Bihar STET Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले bsebstet.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEB Bihar STET Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Bihar STET Result 2025 Scorecard: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. प्राप्तांक
  6. कुल मार्क्स

Bihar STET Cut Off 2025 Expected: यहां देखें संभावित कटऑफ

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की संभावित कटऑफ यहां देख सकते हैं।

अनारक्षित वर्ग (General Category)75
अनुसूचित जाति (SC)60
अनुसूचित जनजाति (ST)60
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)63.75
बीसी (BC)68.25
महिला वर्ग के लिए60
ध्यान रहे यह बिहार एसटीईटी परीक्षा की संभावित कटऑफ लिस्ट है। रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको कटऑफ की जानकारी दे दी जाएगी।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article