एजुकेशन

बिग अपडेट! 25 सितंबर को आएगा बिहार एसटीईटी परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, इस डेट तक करेक्शन का मौका

BSEB Bihar STET Dummy Admit Card 2026:बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 25 सितंबर 2026 को बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2026 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी करेगा। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org पर जाकर डमी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

BSEB Bihar STET Dummy Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड

BSEB Bihar STET Dummy Admit Card 2026: बीएसईबी एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 25 सितंबर 2026 को बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2026 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने 22 सितंबर तक अपने ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा कर दिए हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org पर जाकर डमी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और इसमें सुधार करने की सुविधा 25 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा और सभी जानकारियों को ध्यान से देखना होगा।

Bihar STET Dummy Exam Date 2026: कब होगी बिहार एसटीईटी की परीक्षा

बता दें बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एसटीईटी नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar STET Dummy Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEB Bihar STET Dummy Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Bihar STET Dummy Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा केंद्र का नाम
  6. एग्जाम सेंटर का एड्रेस
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  8. हस्ताक्षर

यदि आपके डमी एडमिट कार्ड में कोई श्रुटि पाई जाती है तो इसमें करेक्शन करवा सकते हैं।

बिहार एसटीईटी परीक्षा क्यों होती है

बता दें बिहार STET (Secondary Teacher Eligibility Test) परीक्षा का आयोजन राज्य में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता जांचने के उद्देश्य से किया जाता है। इस परीक्षा के जरिए यह देखा जाता है कि अभ्यर्थी संबंधित विषय में शिक्षक बनने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और विषय ज्ञान रखते हैं या नहीं। STET में सफल होने वाले उम्मीदवार बिहार में शिक्षक भर्ती की निर्धारित प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्रता हासिल करते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article