एजुकेशन

Bihar Board Result 2024 Date: बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार, जानें कब तक होगा जारी

BSEB Bihar Board Result 2024, Bihar Board 10th 12th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा खत्म हो चुकी है। अब बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट एग्जाम का रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा।

Image

Bihar Board 10th 12th Result 2024

BSEB Bihar Board Result 2024, Bihar Board 10th 12th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा खत्म हो चुकी है। अब स्टूडेंट्स के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर बिहार बोर्ड रिजल्ट 2024 कब आएगा? बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मार्च में घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड परीक्षा 2024 दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (BSEB 10th 12th Result 2024) चेक कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

Bihar Board 10th 12th Result 2024: कॉपियों की जांच शुरू

रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा की कॉपियों की जांच 23 फरवरी 2024 से शुरू कर दी है। कॉपियों की जांच 15 मार्च 2024 तक पूरी की जा सकती है। बता दें कि बिहार बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच के लिए राज्यभर में करीब 200 जांच सेंटर्स बनाए गए हैं। वहीं, इसके लिए लगभग 25 हजार से ज्यादा टीचर्स को ड्यूटी पर लगाया है।

BSEB Bihar Board Result 2024: मार्च में आएगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड ने फिलहाल 10वीं व 12वीं रिजल्ट डेट की घोषित नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते साल की तरह इस साल भी बिहार बोर्ड रिजल्ट 2024 मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। बता दें कि बीते साल 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च और 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च को घोषित किया गया था।

How to download BSEB Bihar Board Result 2024

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां रोल नंबर दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 10th 12th Result 2024: फरवरी में हुई परीक्षा

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। जबकि, 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी तक हुई। बिहार बोर्ड परीक्षा का आयोजन राज्य के1523 केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया गया। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article