BSEB Bihar Board Inter Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की हैं। परीक्षाएं खत्म होने के बाद, आंसर शीट का मूल्यांकन जल्दी पूरा कर लिया जायेगा। इस बीच छात्र जानना चाहते हैं कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा। रिजल्ट बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर हर साल की तरह जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड के चेयरमैन और शिक्षा मंत्री प्रेस कांफ्रेंस में नतीजे जारी करेंगे। उसके बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। साल 2025 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के परिणाम 25 मार्च दोपहर 1:15 बजे घोषित कर दिए गए थे। बोर्ड ने विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम के नतीजे एक ही दिन जारी किए थे।
इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा 12वीं का रिजल्ट मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की गईं हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक पहले ही हो चुकी थीं, और मुख्य (थ्योरी) परीक्षाएं 2 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलीं, जो दो पालियों में हुईं।
Bihar Board Result Official Website Links
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 ऑनलाइन देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें नीचे दी गई हैं:
- biharboardonline.bihar.gov.in
- biharboardonline.com
- results.biharboardonline.com
- secondary.biharboardonline.com
Bihar Board 12th Result 2026 Online? कैसे चेक करें BSEB 12वीं का रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “Bihar Board 12th Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4: इसके बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपका बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
स्टेप 6: रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
SMS से बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स:
1-अपने मोबाइल का मैसेज ऐप (SMS) खोलें।
2-नया मैसेज टाइप करें: (BIHAR12 <Space> ROLL-NUMBER)
Bihar Board 12th Marksheet 2026: बिहार बोर्ड 12वीं मार्कशीट पर उल्लिखित विवरण
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की मार्कशीट में छात्र की जानकारी और उसके अंकों से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं।
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- स्कूल का नाम
- परीक्षा का वर्ष
- परीक्षा का नाम
- विभाजन (Division)
- प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
- कुल अंक
- न्यूनतम और अधिकतम अंक
- उत्तीर्ण स्थिति (Qualifying Status)
- प्रतिशत/ग्रेड (Percentage/ Grade)
10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट यानी 12वीं की परीक्षाओं के खत्म होने के बाद 10वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। ये परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक चलेगी। पहली बार छात्र एआई आधारित चैटबॉट के जरिए परीक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे विद्यार्थी अपना रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तारीख और अन्य जरूरी जानकारी आसानी से जान सकेंगे।
