एजुकेशन

BSEB Bihar Board 12th Answer Key 2025 Out: जारी हुई बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा की आंसर की, यहां करें डाउनलोड

BSEB Bihar Board 12th Answer Key 2025 Out: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं की आंसर की जारी कर (Bihar Board 12th Answer Key) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर (BSEB 12th Answer Key) सकते हैं।

Image

BSEB Bihar Board 12th Answer Key 2025 Out: यहां डाउनलोड कें बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा की आंसर की

BSEB Bihar Board 12th Answer Key 2025 Out: बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी (Bihar Board 12th Answer Key) खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर परीक्षा में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की आंसर की जारी कर (BSEB 12th Answer Key 2025) दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां बीएसईबी ने 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेश्नल स्ट्रीम के ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध करवा दिए हैं।

BSEB 12th Answer Key 2025: इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति

बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 की कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय और व्यावसायिक पाठ्यक्रम के सभी सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा में निर्धारित अंकों के 50% अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए हैं। यदि किसी भी छात्र को प्रश्न या उत्तर को लेकर किसी प्रकार की कोई आपत्ति है तो 5 मार्च 2025 तक शाम 5 बजे तक ऑब्जेक्शन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी व्यक्ति/व्यक्तियों द्वारा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Answer Key: कैसे डाउनलोड करें आंसर की

  • biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 12th Answer Key 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपने स्ट्रीम का चयन करें।
  • अब आप उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Exam: कब हुई थी बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा

बता दें बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक हुई थी। परीक्षा दो पालियों में होगी। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक निर्धारित थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई थी। इसके लिए कुल 12 लाक 92 हजार 313 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें 6,50,466 छात्र व 6,41,847 छात्राएं शामिल थी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article