BSE Odisha Board 12th Result 2023 Declared on www.bseodisha.ac.in, www.bseodisha.nic.in: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंरी एजुकेशन, ओडिशा ने इंटरमीडिएट यानी 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर ( Odisha Board 12th Result) दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट www.bseodisha.ac.in, orissaresults.nic.in, www.bseodisha.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया (BSE 12th Result 2023) गया है। छात्र रोल नंबर वाइज यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें हर बार की तरह इस बार भी परीक्षा परिणाम राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित किए गए हैं।
बता दें इस बार ओडिशा बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 5 फरवरी 2023 तक आयोजित किया गया था। परीक्षा राज्यभर के कुल 1 हजार 145 केंद्रों पर निर्धारित थी। इसके लिए कुल 3 लाख 50 हजा से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें 12वीं आर्ट्स के छात्रों की संख्या 2 लाख 19 हजार 110 थी, जबकि साइंस स्ट्रीम के छात्रों की संख्या 91,379 और कॉमर्स के छात्रों की कुल संख्या 23 हजार 148 थी। हालांकि अब सभी छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
BSE Odisha Board 12th Result 2023: यहां चेक करें 12वीं का रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट
orissaresults.nic.in पर जाएं। - होमपेज पर जाकर CHSE Odisha Board Class 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर अपनी मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
