एजुकेशन

BSE Odisha 10th Result 2023, orrisaresults.nic.in, bseodisha.ac.in: ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated May 18, 2023, 09:50 AM IST

BSE Odisha Board Class 10th Result 2023 Declared Direct Link on www.bseodisha.ac.in, www.bseodisha.nic.in, orissaresults.nic.in: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ओडिशा आज यानी 18 मई को हाई स्कूल का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट orrisaresults.nic.in, bseodisha.nic.in पर अपना रिणाम चेक कर सकेंगे। इस बार बोर्ड की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।

Image

BSE Odisha Board 10th Result 2023: यहां देखें ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

BSE Odisha Board Class 10th Result 2023 Declared Direct Link on www.bseodisha.ac.in, www.bseodisha.nic.in, orissaresults.nic.in: उड़ीशा बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ओडिशा आज यानी 18 मई 2023 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट orrisaresults.nic.in, bseodisha.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंग। उम्मीद है कि, बोर्ड ठीक 10 बजे रिजल्ट घोषित कर देगा। साथ ही दोपहर 12 बजे रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। बता दें इस बार ओडिशा बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 5 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था।

BSE Odisha 10th Result 2023 : ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • orrisaresults.nic.in, bseodisha.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSE Odisha Board 10th HSC Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
  • परीक्षा परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर रिजल्ट डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।

Odisha Board 10th Result: पास होने के लिए 33% मार्क्स

बता दें ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से अधिक विषयों में 33 मार्क्स से कम मार्क्स आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।

BSE Odisha Board 10th Result: यहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र यहां से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। अदिक जानकारी के लिए हमारे इस आर्टिकल से जुड़े रहें।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article