Brain Teaser Tricky Math Reasoning Question: प्रतियोगिता परीक्षाओं में मेंटल एबिलिटी के सवाल जरूर पूछे जाते हैं। परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को सबसे ज्यादा डर रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी में लगता है। आसान से दिखने वाले मैथ्स के सवाल काफी कठिन होते हैं जिन्हें सॉल्व करने में समय भी लगता है। इन्हीं परीक्षाओं की प्रैक्टिस के लिए ट्रिकी सवाल यहां पूछे गए हैं।
बैंक, एसएससी समेत कई परीक्षाओं में ट्रिकी सवालों के लिए 1 मिनट का भी समय नहीं होता है। 20 से 40 सेकेंड के भीतर एक सवाल का जवाब देना होता है। ऐसे में अपने शॉर्प माइंड का इस्तेमाल करके नीचे दिए सवाल का सही जवाब दें।

Brain Teaser Question
इंटरनेट आज के समय में एक ऐसा प्लेटफार्म बन चुका है जहां आपको मनोरंजन के साथ कुछ न कुछ सीखने को भी मिलता है। कई ऐसे सोशल मीडिया पेज और अकाउंट हैं जो आपके लिए अलग अलग इंट्रेस्टिंग ब्रेन टीजर से जुड़े सवाल लेकर के आते हैं। इनके सवाल होते तो आसान हैं लेकिन उनका जवाब देने में अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते है। ऐसा ही एक सवाल एक बार फिर सुर्खियों में है।
ये भी पढ़ें: BCI ने इन लॉ कॉलेजों पर लगाया रोक, देखें पूरी लिस्ट
कैसे होगा सॉल्व?
- इस सवाल में पहले 1+4=5 दिया हुआ है।
- दूसरे लाइन में 2+5=12 लिखा है। यह 2+5=7 और उसके ऊपर वाले अंक यानी 5 को जोड़कर 12 हुआ है।
- तीसरे लाइन में 3+6=21 पिछले स्टेप की तरह ही हो रहा है। इसमें 3+6=9 में पिछला 12 जोड़ देंगे। ऐसे में यह 21 हो जाएगा।
- अंत में 8+11=19 होता है, जिसमें पिछला आंसर यानी 21 जोड़ देंगे और ये 40 हो जाएगा। ऐसे में इस सवाल का सही जवाब 40 है।
