एजुकेशन

Law Colleges Prohibited by BCI: बार काउंसिल ने इन लॉ कॉलेजों पर एडमिशन लेने से लगाया रोक, देखें पूरी लिस्ट

BCI Prohibited Law College For New Admission: बीसीआई ने कई लॉ कॉलेजों को नए सेशन में एडमिशन लेने से रोक लगा दी है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के सचिव श्रीमंतो सेन के हस्ताक्षर के साथ प्रतिबंधित लॉ कॉलेजों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में 4 कॉलेज उत्तर प्रदेश के भी है। पूरी लिस्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- barcouncilofindia.org पर जाना होगा।

Image

बार काउंसिल ऑफ इंडिया

BCI Prohibited Law College: वकालत में करियर बनाने जा रहे छात्र सावधान हो जाएं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की तरफ से एक अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। दरअसल, बीसीआई ने कई लॉ कॉलेजों पर नया एडमिशन लेने से रोक लगा दी है। इन कॉलेजों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें चार कॉलेज उत्तर प्रदेश के भी है। ऐसे में जिन कॉलेजों का नाम इस लिस्ट में शामिल है वो एकेडमिक ईयर 2024-25 के लिए नया एडमिशन नहीं ले सकेंगे।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से जारी लिस्ट में कई बड़ी यूनिवर्सिटी द्वारा संबद्ध कॉलेजों के नाम हैं। हालांकि, बार काउंसिल ने रोक लगाने के पीछे का कारण नहीं बताया है। LLB, BA LLB जैसे कोर्स में दाखिला लेने जा रहे छात्र इस लिस्ट को जरूर ध्यान में रखें।

BCI ने इन कॉलेजों पर लगाया रोक

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सचिव श्रीमंतो सेन के हस्ताक्षर के साथ प्रतिबंधित कॉलेजों की लिस्ट जारी की गई है। बीसीआई की तरफ से 8 लॉ कॉलेज के नाम इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं। इनमें चार कॉलेज उत्तर प्रदेश के हैं। वहीं, दो कॉलेज आध्र प्रदेश और एक कॉलेज हरियाणा का है। इस लिस्ट में एक लॉ कॉलेज राजस्थान का भी है। कॉलेजों के नाम नीचे देख सकते हैं-

कॉलेज का नामसंबद्ध यूनिवर्सिटी
एचएस लॉ कॉलेज, आगरा रोड, एटा, उत्तर प्रदेशडॉ भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय
मास्टर सोमनाथ लॉ कॉलेज, भरतपुर, राजस्थानडॉ भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी, राजस्थान
श्री कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ, दौला, बागपत, उत्तर प्रदेशचौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश
श्री ईश्वर रेड्डी कॉलेज ऑफ लॉ, अंजिमेडु, तिरुपति जिला, आंध्र प्रदेशश्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश
श्री शिरडी साईं विद्या परिषद, श्री शिरडी साईं लॉ कॉलेज, गवरपालम, अनकापल्ली, आंध्र प्रदेशआंध्र विश्वविद्यालय
एसएस कॉलेज ऑफ लॉ, मदनपुर, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेशडॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय
तेजू सिंह मेमोरियल लॉ कॉलेज, शबाईपुर, गजरौला, जे पी नगर, उत्तर प्रदेश महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय
NIILM स्कूल ऑफ लॉ, हरियाणा NIILM यूनिवर्सिटी
Law Colleges List Prohibited By Bar Council of India देखें पूरी लिस्ट

ऊपर लिस्ट में दिए कॉलेज अब नए सेशन में किसी भी कोर्स में दाखिला नहीं ले पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन कॉलेजों में फैकल्टी की कमी, खराब इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई अन्य कारणों से रोक लगाया गया है। हालांकि, बीसीआई ने अब तक मुख्य कारण का खुलासा नहीं किया है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article