एजुकेशन

Brain Teaser Math Question: माथापच्ची करने पर मजबूर कर देगा ये सवाल, अच्छे-अच्छे हुए फेल

Brain Testing Math Question Puzzle: बैंकिग, एसएससी समेत कई प्रतियोगिता परीक्षा में रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी के सवाल जरूर पूछे जाते हैं। ऐसे सवाल बहुत समय बर्बाद कर देते हैं। इन सवालों की आप जितना ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे उतना बेहतर तरीके से इसे हल कर सकते हैं। ब्रेन टेस्टिंग के इस सवाल का जवाब यहां देख सकते हैं।

Image

Brain Teaser Maths Puzzle

Photo : Times Now Digital

Brain Teaser Math Question Puzzle: मैथ्स सबके लिए आसान नहीं होता। मैथ्स के सवाल लगभग सभी प्रतियोगिता परीक्षा में जरूर पूछे जाते हैं। कुछ लोग गणित के सवाल देखकर ही सोच में पड़ जाते हैं और उसमें उलझते चले जाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें गणित के सवाल मजेदार लगते हैं और वो उन्हें चुटकियों में हल भी कर देते हैं, लेकिन एक सवाल है जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को माथापच्ची करने पर मजबूर कर दिया है।

देखने में तो मैथ्स का सवाल बहुत आसान सा दिखता है, लेकिन सवाल जितना सीधा नजर आ रहा है, उतना सीधा है नहीं। इसे हल करने में यूजर्स जमकर दिमाग खपा रहे हैं। क्या आप बता सकते हैं क्या है इस सवाल का सही जवाब।

सवाल क्या है?

Brain Teaser Maths Puzzle (1)

Brain Teaser Maths Puzzle

इस सवाल को लाने का मकसद ये है कि आप मैथ्स क्विज और रीजनिंग पर अपनी कमांड पक्की कर लें। बता दें कि लगभग हर परीक्षा में रीजनिंग के सवाल होते हैं और उनमें न्यूमेरिकल पजल पूछे जाते हैं। ऐसे सवाल ट्रिकी होते हैं और बहुत समय बर्बाद कर देते हैं। ऐसे में इसपर जितना आप प्रैक्टिस करेंगे उतना आपका दिमाग शार्प होगा।

कैसे होगा सॉल्व?

  • ऊपर दिए सवाल में पहला स्टेप 2 x 3= 11 में पहले 2 x 3= 6 फिर 2+3= 5 करेंगे। अब 6 और 5 को जोड़कर 11 हो जाएगा।
  • दूसरे स्टेप में 7 x 3= 31 में पहले 7 x 3= 21 होगा, फिर 7+3=10 होगा। अब 21+10=31 हो जाएगा।
  • तीसरे स्टेप में भी 9 x 5= 59 में पहले 9 x 5= 45 और 9+5=14 करने के बाद 45+14= 59 आएगा।
  • अंत में ऊपर वाले ट्रिक से ही पहले 8 x 7= 56 और 8+7=15 करेंगे। ऐसे में फाइनल आंसर 56+15= 71 आंसर होगा।
Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article