एजुकेशन

BRABU Part 3 Results 2024: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय ने जारी किया पार्ट 3 के नतीजे, जाने कैसे मिलेगा मार्कशीट

BRABU Part 3 Results 2024 Link: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, BRABU ने पार्ट 3 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने बीए, बीएससी और बीकॉम जैसी स्नातक परीक्षाएं दी हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट brabu.net पर अपना रिजल्ट देख कर सकते हैं।

Image

BRABU पार्ट 3 परिणाम 2024 घोषित

BRABU Part 3 Results 2024 Declared: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, BRABU ने पार्ट 3 परीक्षा 2024 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने बीए, बीएससी और बीकॉम जैसी स्नातक परीक्षाएं दी हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट brabu.net या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। अपना परिणाम देखने के बाद, उम्मीदवार अपनी प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। जाने कैसे मिलेगा मार्कशीट

मार्कशीट प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपने संबंधित कॉलेजों में जाना होगा।

पार्ट 3 की परीक्षाएं 23 अगस्त से 5 सितंबर 2024 तक आयोजित की गई थीं। अपने परिणाम देखने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना करने वाले छात्र 0621 2243071 पर हेल्पलाइन के माध्यम से या प्रशासन को ईमेल करके विश्वविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं। जानें कैसे देख सकते हैं रिजल्ट

BRABU Part 3 Results 2024: How to Check

परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करे:-

  • आधिकारिक वेबसाइट brabu.net पर जाएं।
  • होम पेज पर, Results टैब पर क्लिक करें और फिर ग्रेजुएशन बटन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर, BRABU Part 3 Results 2024 Link पर क्लिक करें।
  • लॉग-इन मॉड्यूल पर अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • पार्ट 3 प्रोविजनल रिजल्ट 2024 देखें।
BRABU Part 3 Results 2024 Direct Link

परिणाम डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें। आधिकारिक वेबसाइट पर यह भी कहा गया है कि अगर किसी भी समय कोई विसंगति पाई जाती है, तो परिणाम रद्द कर दिया जाएगा। छात्रों को यह भी निर्देश दिया जाता है कि अगर पार्ट-1 और 2 के अंकों में कोई विसंगति पाई जाती है, तो वे जल्द से जल्द रिपोर्ट करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article