BPSSC SI 2023 Admit Card Download Link: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन ने आज 6 फरवरी, 2024 को बीपीएसएससी एसआई 2023 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार मुख्य लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
कब है बीपीएसएससी एसआई 2023 परीक्षा - BPSSC SI 2023 Exam Date
अधिसूचना के अनुसार, बीपीएसएससी एसआई मुख्य परीक्षा (BPSSC SI 2023 Mains Exam) का आयोजन 25 फरवरी, 2024 को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बीपीएसएससी एसआई 2023 एडमिट कार्ड: कैसे डाउनलोड करें - BPSSC SI 2023 Admit Card How to Download
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करें
- bpssc.bih.nic.in पर जाकर, होम पेज पर उपलब्ध BPSSC SI 2023 Admit Card Link पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
बीपीएसएससी एसआई 2023 एडमिट कार्ड आफलाइन कैसे पाएं
जो अभ्यर्थी वेबसाइट से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे है, वे 20 फरवरी 2024 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग 5, हार्डिंग रोड, पटना 800001 (Bihar Police Under Service Commission's 5, Harding Road, Patna-800001) से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डुप्लीकेट ई-प्रवेश पत्र वहां स्थित कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
