एजुकेशन

BPSC TRE 3 Exam New Date: बिहार में 86000 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित, जुलाई में इस दिन होगा एग्जाम, देखें शेड्यूल

Bihar Shikshak Bharti Exam 2024 New Date: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से Teacher Recruitment Exam सेशन 3 की नई तारीख घोषित हो गई है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 86391 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें Primary School Teacher, Middle School Teacher और TGT Teacher की भर्तियां होंगी।

Image

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख

Photo : Times Now Digital

Bihar Shikshak Bharti Exam 2024 New Date: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से Teacher Recruitment Exam सेशन 3 की नई तारीख घोषित हो गई है। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर एग्जाम की नई तारीख देख सकते हैं। बता दें कि बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पहले मार्च में होने वाली थी।

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार शिक्षक भर्ती की तीसरे चरण की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 26 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए अब परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई 2024 तक आयोजित की जाएगी।

BPSC TRE 3 Exam क्या है शेड्यूल?

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, शिक्षकों के 86000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने वाले लाखों कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। यह परीक्षा पहले 15 और 16 मार्च को आयोजित की गई थी। परीक्षा में पेपर लीक का आरोप लगने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब परीक्षा की नई तारीख घोषित की गई है।

BPSC TRE 2024

BPSC TRE 3 Exam Date

BPSC TRE 3 Exam 86000 पदों पर भर्ती

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई 2024 तक आयोजित की जाएगी। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 86391 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें Primary School Teacher, Middle School Teacher और TGT Teacher की भर्तियां होंगी।

इसके पहले BPSC ने 27 से 29 जून तक परीक्षा लेने के लिए सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजा था। अभी तक तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में तीन बार तिथि में बदलाव किया गया है। मार्च में परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। इसके बाद से रद्द परीक्षा को कराने में लगातार परेशानी हो रही है। इस बार अतिथि शिक्षकों की वजह से तारीख में बदलाव हुआ है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article