BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024 : कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षा विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार के अंतर्गत प्राथमिक स्कूल (कक्षा 1 से 5), मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8) के स्कूल टीचर, माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9 से 10) के स्पेशल टीचर, और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) विद्यालयों में लगभग 87 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि, नोटिफिकेशन में फिलहाल वैकेंसी की संख्या के बारे में नहीं बताया गया है।
BPSC TRE Phase III Recruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
बिहार में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में ग्रेजुएशन होना चाहिए। साथ ही बीएड, सीटीईटी या बीटीईटी पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 37 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
How to apply for BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार शिक्षक भर्ती के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
BPSC TRE 3.0 Exam 2024 Date: मार्च में होगी परीक्षा
बिहार शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 17 मार्च 2024 तक किया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 23 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
