हाल ही में आयोग ने पीजीटी वैकेंसी का अपडेटेड रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक पीजीटी शिक्षक भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। यहां कुल 24811 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, इतिहास, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, राजनीति, व्यवसाय, मैथिली, मगही और दर्शनशास्त्र समेत तमाम विषय शामिल हैं। यहां आप वैकेंसी की पूरी डिटेल जान सकते हैं।
BPSC TRE 3.0 Result 2024: यहां देखें विषयवार वैकेंसी
- केमिस्ट्री (Chemistry) - 3742
- हिंदी (Hindi) - 1961
- अंग्रेजी (English) - 1851
- इतिहास (History) - 1752
- फिजिक्स (Physics) - 1485
- गणित (Maths) - 1220
- राजनीति विज्ञान (Political Science) - 1281
- कंप्यूटर - 931
BPSC TRE PGT 3.0 Result: यहां देखें कैटेगिरी वाइज वैकेंसी
- अनारक्षित वर्ग (General Category) - 7049
- अनारक्षित वर्ग महिला (General Category) - 2354
- ईडब्ल्यूएस (EWS) - 1348
- ईडब्ल्यूएस महिला (EWS Female) - 297
- अनुसूचित जाति (SC) - 6483
- अनुसूचित जाति महिला (SC) 981
- एससी/एसटी (महिला) - 484/02
- ईबीसी/ईबीसी (महिला) - 4952
- बीसी- 3276
- पिछड़ा वर्ग महिला - 1219
BPSC TRE PGT Result 2024 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BPSC Bihar TRE 3.0 Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
BPSC TRE PGT 3.0 Result: इसी आधार पर तैयार होगा रिजल्ट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार तीसरे चरण की इस शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन 65 प्रतिशत आरक्षण के तहत जारी किया गया था। जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था। वहीं अब दोबारा 50 प्रतिशत आरक्षण के साथ नया रोस्टर जारी किया गया है। अब इसी आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
