BPSC TRE 2 Admit Card 2023, BPSC TRE Phase II Admit Card 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्कूल टीचर व हेड मास्टर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा (BPSC TRE Phase II Exam 2023) का एडमिट कार्ड आज यानी 2 दिसंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए यूजरनेस और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
BPSC TRE Phase II Exam 2023 Date: कब होगी परीक्षा
बीपीएससी स्कूल टीचर व हेड मास्टर परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर से 15 दिसंबर तक किया जाएगा। यह परीक्षा पहले दिन सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक और बाकी दिन 12 बजे से 2:30 तक होगी।
BPSC TRE Phase II Exam 2023: ऐसे होगी परीक्षा
बीपीएससी स्कूल टीचर परीक्षा में भाषा, सामान्य अध्ययन और संबंधित विषय से कुल 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा को तीन भाग में विभाजित किया गया है। पहले भाग से 30 सवाल, दूसरे भाग से 40 और तीसरे भाग से 80 सवाल होंगे।
How to Download BPSC TRE Phase II Admit Card 2023
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- इसके बाद अपना पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
- फिर बीपीएससी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
BPSC TRE 2 Admit Card 2023: इस बात का रखें ध्यान
बीपीएससी स्कूल टीचर परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देश जरूर पढ़ लें।
