एजुकेशन

Bihar Teacher Bharti 2023: बिहार में टीचर बनने का सुनहरा मौका, 1.70 लाख पदों के लिए भर्ती शुरू, जानें फॉर्म भरने की फीस

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 16, 2023, 12:43 PM IST

Bihar Teacher Vacancy 2023 Fees: बिहार में 1.70 लाख शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, य​ह आवेदन प्रक्रिया 15 जून को शुरू हुई। बिहार शिक्षक भर्ती 2023 में अप्लाई करने पर कितनी फीस लगेगी और फॉर्म कैसे भरें - देखें ये सारी जरूरी जानकारी।

Image

बिहार शिक्षक भर्ती (image - freepik)

Bihar Teacher Vacancy 2023 Fees: इंतजार खत्म हुआ। बिहार में अब तक की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती अभियान के जरिये 1.70 लाख शिक्षकों की भर्ती की जानी है। जब से इस भर्ती का नोटिफिकेशन (Bihar Teacher Vacancy 2023 Notification) आया है तब से राज्य में शिक्षक पद पर कार्य करने वाले उम्मीदवारों में नई उम्मीद आ गई है, आवेदन प्रक्रिया 15 जून को शुरू हुई। उम्मीदवार जान लें पहले दिन कितने लोगों ने फॉर्म भरने में रुचि दिखाई, क्या है फीस (Bihar Teacher Bharti 2023 Fees) व फॉर्म भरते (Bihar Teacher Vacancy Niyamawali 2023) समय क्या रखनी है सावधानी।

बिहार शिक्षक भर्ती 2023 में कितनी पोस्ट हैं

बिहार लोग सेवा आयोग द्वारा कक्षा 1 से 5 तक, कक्षा 9 व 10 और कक्षा 11 व 12 स्तर के कुल 1,70,461 शिक्षक पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में मंगाए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2023 है।

पद व संख्या

प्रारंभिक शिक्षक 79943
माध्यमिक शिक्षक 39916
उच्च माध्यमिक शिक्षक 57601

Bihar Teacher Vacancy 2023 Last Date To Apply

पंजीकरण प्रक्रिया कल से शुरू हो गई है, बता दें, पहले दिन यानी 15 जून को रात 8 बजे तक 2000 के आसपास लोगों ने अपना पंजीकरण कराया, जबकि इसके एक चौथाई उम्मीदवारों ने आवेदन किया। हालांकि फाइनल पेमेंट करने वालों की संख्या और भी कम रही, एक रिपोर्ट के अनुसार, 2000 में से 400 लोगों के आसपास ने पेमेंट प्रक्रिया पूरी की।

Bihar Teacher Vacancy 2023: How to Fill Form

आयोग ने फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले ही फॉर्म भरने के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे, जिसके अनुसार, उम्मीदवारों के पास वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना जरूरी है। दिशा निर्देशों से जुड़ी सारी जानकारी इस लिंक से या इस चित्र से देख सकेंगे

BPSC Teacher Recruitment 2023 apply online guidelines

बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती-2023

बिहार शिक्षक भर्ती 2023 प्रक्रिया

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार शिक्षक भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन नहीं किया जाएगा, केवल लिखित परीक्षा के जरिये ही आवेदकों का चयन किया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article