BPSC School Teacher Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्कूल टीचर (Bihar School Teacher Recruitment 2023) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अब 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन (BPSC School Teacher Application 2023 Date) कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 12 जुलाई निर्धारित की गई थी।
BPSC School Teacher Exam 2023: बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख
बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in का सर्वर धीमा होने की वजह से अभ्यर्थियों को पिछले एक सप्ताह में आवेदन करने में परेशानी हो रही थी। बीपीएससी स्कूल टीचर के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 12 जुलाई को समाप्त हो रही थी, ऐसी स्थिति में हजारों अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित हो जाते। हालांकि, मामले का संज्ञान लेते हुए अब आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है।
Bihar School Teacher Exam 2023: कब होगी बिहार स्कूल टीचर परीक्षा
बिहार में प्राइमरी टीचर, टीजीटी और पीजीटी सहित स्कूल टीचर के कुल 170461 (BPSC School Teacher Vacancy 2023) रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 24 अगस्त, 25 अगस्त, 26 अगस्त और 27 अगस्त को आयोजित की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी बिहार स्कूल टीचर परीक्षा 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for BPSC School Teacher Exam 2023
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- फिर Apply Online पर क्लिक करें।
- फिर यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- इसके बाग आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
- फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
BPSC School Teacher Recruitment 2023: कितना मिलेगा वेतन
बिहार में पीआरटी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 25,00 रुपए प्रतिमाह वेतन (BPSC School Teacher Salary) दिया जाएगा। वहीं, टीजीटी पदों पर 31,000 और पीजीटी पदों पर 32,000 रुपए महीने वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
