एजुकेशन

BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023: डेमो एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक एक्टिव, शिक्षक के 1.71 लाख पदों पर आवेदन से पहले यहां करें अप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2023, 08:06 PM IST

BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए डेमो ऑनलाइ एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक एक्टिव कर दिया है। यहां अभ्यर्थी शिक्षक के 1.71 लाख पदों पर आवेदन करने से पहले एप्लीकेशन फॉर्म को भरने का प्रयास कर सकते हैं।

Image

BPSC Bihar Teacher Demo Application Form: यहां भरें प्रैक्टिस फॉर्म

BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक के 1 लाख 70 हजार पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं हाल ही में बीपीएससी ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए Demo Online Application Form का लिंक एक्टिव कर कर दिया है। यहां अभ्यर्थी 10 जून से 13 जून 2023 तक एप्लीकेशन फॉर्म भरने का प्रयास कर सकते हैं, जिससे आवेदन के लिए लिंक एक्टिव होने के बाद किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। ध्यान रहे यह केवल प्रैक्टिस फॉर्म है। यह फॉर्म सेव नहीं किया जाएगा और ना ही यहां अपलोड दस्तावेज सेव होंगे। अभ्यर्थियों को 15 जून से पुन: अपना पंजीकरण कर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।

बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षक के कुल 1.71 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें प्राइमरी शिक्षक के कुल 79 हजार 943 पद, टीजीटी के कुल 32 हजार 916 पद और पीजीटी शिक्षक के कुल 57 हजार 602 पद शामिल हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए प्रैक्टिस फॉर्म भर सकते हैं।

BPSC Teacher Demo Application Form: यहां भरें प्रैक्टिस फॉर्म

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Demo Online Application Apply Online Link पर क्लिक करें।
  • यहा अपना पंजीकरण करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।

ध्यान रहे Demo Online Application के माध्यम से प्राप्त कोई भी जानकारी/दस्तावेज अंतिम आवेदन के लिए सेव नहीं किया जाएगा। आवेदन के लिए लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थियों को पुन: अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।

BPSC Teacher Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

बिहार सरकार के शिक्षक के इन पदों पर चयन प्रक्रिया की बात करें, तो अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का पैटर्न प्राइमरी, टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों के लिए अलग अलग निर्धारित होगा। प्राइमरी शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए कुल दो घंटे का पेपर आयोजित किए जाएगा, यहां 250 मार्क्स 100 मार्क्स के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article