एजुकेशन

BPSC का बड़ा अपडेट! अब एग्जाम में सवाल खाली छोड़ने पर कटेंगे नंबर, OMR शीट पर पांचवा विकल्प अनिवार्य

बीपीएससी ने अपनी परीक्षाओं को और भी पारदर्शी और फुल-प्रूफ बनाने के लिए एक नया नियम लागू किया है। यह नियम आने वाली 33वीं बिहार न्यायिक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा से लागू होने जा रहा है, जो 3 जून 2026 को होने वाली है। अब तक आपके पास सिर्फ चार विकल्प (A, B, C, D) होते थे, लेकिन अब ओएमआर शीट पर पांचवां विकल्प 'E' भी दिखाई देगा। इस 'E' विकल्प का सीधा मतलब होगा।

Image

BPSC

BPSC New Rule : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए अहम खबर है। आयोग ने परीक्षा प्रणाली में एक ऐसा बदलाव किया है, जिसे हर अभ्यर्थी को समझना चाहिए। अब अगर अभ्यर्थी किसी सवाल का जवाब नहीं जानते हैं और उसे खाली छोड़ देते हैं तो ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है। आयोग ने साफ किया है कि अब किसी भी सवाल को बिना किसी ऑप्शन के नहीं छोड़ा जा सकेगा।

दरअसल, बीपीएससी ने अपनी परीक्षाओं को और भी पारदर्शी और फुल-प्रूफ बनाने के लिए एक नया नियम लागू किया है। यह नियम आने वाली 33वीं बिहार न्यायिक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा से लागू होने जा रहा है, जो 3 जून 2026 को होने वाली है। अब तक आपके पास सिर्फ चार विकल्प (A, B, C, D) होते थे, लेकिन अब ओएमआर शीट पर पांचवां विकल्प 'E' भी दिखाई देगा। इस 'E' विकल्प का सीधा मतलब होगा— 'Not Attempted' यानी आपने इस सवाल का उत्तर देने की कोशिश नहीं की है।

ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आप किसी सवाल का उत्तर नहीं देना चाहते, तो अब आप उसे खाली नहीं छोड़ सकते। आपको अनिवार्य रूप से विकल्प 'E' का गोला भरना ही होगा। अगर आपने न तो सही जवाब दिया और न ही 'E' वाले गोले को रंगा, तो आयोग इसे आपकी लापरवाही मानेगा और सजा के तौर पर आपके एक-तिहाई (1/3) अंक काट लिए जाएंगे। यानी अब 'खाली छोड़ने' पर भी नेगेटिव मार्किंग होगी। ये कदम इसलिए उठाया गया है ताकि परीक्षा के बाद ओएमआर शीट में किसी भी तरह की छेड़छाड़ की गुंजाइश को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।

BPSC New Update

बीपीएससी का नया अपडेट

बताते चलें कि छात्रों के लिए ये एक बिल्कुल नया एक्सपीरियंस होगा और पांचवां गोला भरने में एक्स्ट्रा समय लगेगा, इसलिए आयोग ने दरियादिली दिखाते हुए परीक्षा के समय में थोड़ी बढ़ोतरी भी की है। 3 जून को होने वाली परीक्षा की पहली पाली (सामान्य अध्ययन) में छात्रों को 10 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा, जिससे परीक्षा अब 11:30 की जगह 11:40 बजे तक चलेगी। वहीं, दूसरी पाली (लॉ पेपर) में 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है, जिससे ये परीक्षा शाम 4:15 बजे तक चलेगी। हालांकि, आयोग ने पहले ही चेतावनी दे दी है कि ये एक्स्ट्रा समय सिर्फ इसी परीक्षा के लिए है, इसे भविष्य की हर परीक्षा के लिए अधिकार न समझें।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article