एजुकेशन

BPSC Headmaster Admit Card: जारी हुआ बिहार हेडमास्टर एग्जाम का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Dec 16, 2022, 12:20 PM IST

BPSC Headmaster Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी की ओर से प्राइमरी स्कूलों में हेडमास्टर एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गआ डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BPSC हेडमास्टर भर्ती 2022

BPSC Headmaster Recruitment Exam Admit Card 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से प्राइमरी स्कूलों में हेडमास्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार लोक सेवा आयोग ने पहले ही साफ कर दिया था कि डाक के माध्यम से उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती परीक्षा 22 दिसंबर, 2022 को निर्धारित है। यानी कि आने वाले समय में कभी भी बीपीएससी की ओर से नोटिस को जारी किया जा सकता है। वस्तुनिष्ठ समय परीक्षा दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक राज्य के 13 जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी।

बीपीएससी एडमिट कार्ड पर हिंदी नोटिस यहां देखें: BPSC Headmaster Recruitment Admit Card Notice in Hindi

अगर डायरेक्ट लिंक के अलावा खुद से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद ली जा सकती है।

  1. BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर 'महत्वपूर्ण सूचना: प्राथमिक विद्यालय लिखित (ऑब्जेक्टिव) प्रतियोगी परीक्षा (विज्ञापन संख्या 04/2022) में प्रधान शिक्षक' वाले नोटिस लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नई विंडो में एक पीडीएफ खुलेगी जहां आपको बीपीएससी हेड टीचर एडमिट कार्ड 2022 अपडेट मिलेगा।
  4. भविष्य के संदर्भ के लिए बीपीएससी हेड टीचर एडमिट कार्ड 2022 अपडेट डाउनलोड करें।

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा 150 प्रश्नों की होने वाली है। इसमें कुल मिलाकर 75 अंकों के लिए 75 प्रश्न सामान्य अध्ययन पर होंगे। अन्य पचहत्तर प्रश्न डी.एल.एड विषयों पर होंगे। आयोग ने कहा कि परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article