BPSC AEDO Syllabus 2026: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बार सिलेबस और परीक्षा के पैटर्न पर नजर डालना आवश्यक है। ताकि वह स्मार्ट तरीके से परीक्षा की तैयारी कर सकें। परीक्षा पैटर्न और सिलेबस से संबंधित जानकारी उम्मीदवारों को बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी। इसके अलावा आप यहां भी बीपीएससी एईडीओ भर्ती परीक्षा के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को चेक कर सकते हैं।
BPSC AEDO सिलेबस 2026
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की लिखित परीक्षा 2026 के लिए सिलेबस जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिलेबस को चेक करें और बचे हुए दिनों में परीक्षा की तैयारी उसके अनुसार करें।
जानकारी के लिए बता दें कि बीपीएससी एईडीओ परीक्षा में सामान्य भाषा, अंग्रेजी सामान्य अध्ययन, सामान्य अध्ययन, अंग्रेजी में सामान्य योग्यता, हिंदी में सामान्य योग्यता विषय शामिल है।
सामान्य भाषा (अंग्रेजी और हिंदी)
- व्याकरण
- शब्दावली
सामान्य अध्ययन (अंग्रेजी)
- राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय सामाजिक महत्व की समसामयिक घटनाएं
- भारत और बिहार का इतिहास
- भारतीय इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख विशेषताएं
- भारत और बिहार का भूगोल
- बिहार की प्रमुख नदियां
- भारतीय राजनीति, राज्य प्रणाली और अर्थव्यवस्था
- स्वतंत्रता के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था में आए परिवर्तन
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और बिहार का योगदान
सामान्य अध्ययन (हिंदी)
- सामान्य विज्ञान
- समसामयिक (राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व)
- भूलोग
- भारत और बिहार का इतिहास
- भारतीय राजनीति एवं अर्थव्यवस्था (राज्य व्यवस्था, शासन व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था)
- स्वतंत्रता संग्राम- स्वतंत्रता के दौरान और उनके बाद के परिवर्तन
- राष्ट्रीय आंदोलन में बिहार का योगदान
सामान्य योग्यता (अंग्रेजी)
- संख्या प्रणाली
- सरलीकरण, दशमलव और भिन्न
- प्रतिशत, अनुपात, समानुपात
- औसत ब्याज, लाभ और हानि, साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज
- 2डी और 3जी आकृतियों का मापन
- समय, कार्य और दूरी
- उम्र से जुड़ी समस्याएं
- पाइप और टंकी
- तार्किक तर्क
- डाटा व्याख्या
- बुनियादी सांख्यिकी
- गैर-मौखिक तर्क क्षमता
सामान्य योग्यता (हिंदी)

BPSC AEDO Syllabus
- संख्या प्रणाली, दशमलव और भिन्न
- सरलीकरण, अनुपात, समानुपात, प्रतिशत
- औसत, लाभ, हानि,
- समय, कार्य और दूरी
- मापन, समपवर्त्य
- आंकड़ा वर्णन
- समस्या समाधान, विश्लेषणात्मक तर्कशास्त्र, दृश्य स्मृति
- लाभ, अंतर, संबंध अवधारणा
- कोडिंग-डिकोडिंग, निष्कर्ष, न्यायवाक्य
- गणितज्ञ
बीपीएससी एईडीओ परीक्षा पैटर्न 2026
| विषय | प्रश्न | समय | अंक |
| सामान्य भाषा | 100 प्रश्न | 3 घंटे | 100 (अंग्रेजी 30 हिंदी 70) |
| सामान्य अध्ययन | 100 प्रश्न | 3 घंटे | 100 |
| सामान्य योग्यता | 100 प्रश्न | 3 घंटे | 100 |
पास होन के लिए चाहिए कितने अंक?
बीपीएससी एईडीओ परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के सिलेबस के साथ यह जानना भी आवश्यक है कि परीक्षा का पैटर्न क्या है। जो इस प्रकार है -
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे और सही होने पर एक अंक दिया जाएगा।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 40 प्रतिशत अंक चाहिए। जबकि पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 34 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है।
- अत्यंत पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 34 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को पास होने के लिए 32 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
- सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी में अलग-अलग 30 प्रतिशत अंक कम से कम होने चाहिए।
कब होगी BPSC AEDO Exam 2026
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी यानी एईडीओ पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14, 15, 16, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन 935 रिक्तियों को भरने के लिए उद्देश्य किया जा रहा है। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी इंटरव्यू से नहीं गुजरना है। चयनित उम्मीदवारों को सीधा डॉक्यूमेंट सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
