एजुकेशन

BPSC AE Exam 2024 Date: बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा की तारीख, जानें कब होगा एग्जाम

BPSC AE Exam 2024 Date: बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं।

Image

BPSC AE Exam 2024 Date

BPSC AE Exam 2024 Date: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा की तारीख (BPSC Assistant Engineer Exam 2024) घोषित कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम 2024 डेट चेक कर सकते हैं।

BPSC AE Exam 2024 Date: दिसंबर में होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर और 19 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम तय समय पर जारी कर दिया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी किए जाने की संभावना है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

How to download BPSC AE Admit Card 2024

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जारी होने जा रहा यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

BPSC AE Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर के 118 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सिविल के 113 पद और मकैनिकल के 5 पद शामिल हैं। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 9 के तहत सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article