एजुकेशन

BPSC 71st Prelims Result 2025: जारी हो गया बिहार 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट, 13,368 उम्‍मीदवार हुए पास

BPSC 71st Prelims Result 2025 Released: बिहार 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। इन रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Image

बिहार 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट

BPSC 71st Prelims Result 2025 Declared: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज (18 नवंबर) 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस सरकारी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, ध्यान दें, अधिक मात्रा में साइट पर ट्रैफिक आने के कारण आधिकारिक वेबसाइट नहीं खुल रही है। लेकिन BPSC के आधिकारिक 'X' (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) हैंडल से नतीजे घोषित होने की जानकारी दी गई है।

क्रैश हुई वेबसाइट, ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट पर ज्यादा लोड के कारण क्रैश हो गई, लेकिन हम आपको यहां डेटा बता रहे हैं, इस बार, इस परीक्षा के लिए कुल 4,71,012 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,16,762 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई थी और राज्य के 37 जिलों में 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

BPSC 71st Prelims Result 2025 Online देखने के लिए आपको कुछ देर रुकना होगा, जब साइट चलेगी, तभी आप नतीजे देख सकेंगे

BPSC 71st Prelims Result 2025 How to check

BPSC 71st Prelims Result 2025 Check करने के लिए इन स्टेप्स को करें चेक

चरण 1: BPSC 71st Prelims Result 2025 Website bpsc.bihar.gov.in पर जाएं

चरण 2: अब, लेटेस्ट अपडेट सेक्शन पर जाएं

चरण 3: अBPSC 71st CCE Result 2025 पर क्लिक करें।

चरण 4: एक नई विंडो/टैब में BPSC 71st Prelims Result 2025 PDF दिखेगी

चरण 5: अपना नाम और रोल नंबर जांचें।

चरण 6: इसे डाउनलोड करना न भूलें।

13,368 परीक्षार्थियों ने गाड़ा झंडा

कुल 13,368 उम्मीदवारों ने एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि 893 उम्मीदवारों ने वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article