बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की एकीकृत-71वीं संयुक्त मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। आयोग ने उम्मीदवारों को अपनी अनमूल्यांकित यानी Unevaluated उत्तर पुस्तिका देखने और डाउनलोड करने की सुविधा दी है। अभ्यर्थी 24 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी उत्तर पुस्तिका देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इससे उम्मीदवार न केवल अपने लिखे हुए उत्तरों को दोबारा देख पाएंगे बल्कि यह भी जांच सकेंगे कि उत्तर पुस्तिका में किसी तरह की तकनीकी या गलती तो नहीं है।
29 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
अगर किसी अभ्यर्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका में कोई त्रुटि यानी गलती नजर आती है, तो वह इसकी शिकायत निर्धारित ई-मेल के जरिए कर सकता है। आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 29 अगस्त 2026 है।
उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि आपत्ति केवल आयोग की ओर से बताए गए निर्धारित ई-मेल माध्यम से ही भेजनी है। तय तारीख के बाद भेजी गई शिकायतों पर आयोग विचार नहीं करेगा। इसी तरह किसी दूसरे माध्यम से भेजी गई आपत्तियां भी स्वीकार नहीं की जाएंगी।
ऐसे करें उत्तर पुस्तिका डाउनलोड
उम्मीदवार अपनी अनमूल्यांकित उत्तर पुस्तिका देखने के लिए BPSC की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद 71वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित लिंक पर जाकर मांगी गई जानकारी दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद उत्तर पुस्तिका स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखा जा सकता है।
उम्मीदवारों को सलाह है कि उत्तर पुस्तिका डाउनलोड करने के बाद उसे ध्यान से जांच लें। अगर कोई गलती मिलती है तो 29 अगस्त की अंतिम तारीख से पहले निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आपत्ति दर्ज कर दें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: BPSC TRE 4 Notification: बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
