एजुकेशन

BPSC 70th Exam Cancelled: बिहार 70वीं प्रीलिम्स में पेपर लीक पर एक्शन, पटना बापू एग्जाम सेंटर की परीक्षा रद्द

BPSC Bihar 70th Exam Cancelled: बिहार में 13 दिसंबर को बिहार के अलग-अलग जिलों में परीक्षा हुई थी। राजधानी पटना के बापू परीक्षा केंद्र के लिए अब दोबारा परीक्षा ली जाएगी। बापू परीक्षा सेंटर पर हुई 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को आयोग ने रद्द कर दिया है। हालांकि, परीक्षा आयोग ने पेपर लीक होने को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, छात्रों का आरोप था कि परीक्षा में पेपर लीक हुई है।

Image

BPSC पटना बापू एग्जाम सेंटर की परीक्षा रद्द

Photo : iStock

BPSC Bihar 70th Exam Cancelled: बिहार में 13 दिसंबर को बिहार के अलग-अलग जिलों में परीक्षा हुई थी। राजधानी पटना के बापू परीक्षा केंद्र के लिए अब दोबारा परीक्षा ली जाएगी। बापू परीक्षा सेंटर पर हुई 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को आयोग ने रद्द कर दिया है। जल्द तारीख का ऐलान होगा। रद्द परीक्षा के बावजूद, सभी परीक्षार्थियों का परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा। हालांकि, परीक्षा आयोग ने पेपर लीक होने को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, छात्रों का आरोप था कि परीक्षा में पेपर लीक हुई है।

आयोग अध्यक्ष रवि मनु भाई परमार ने बताया कि तकनीकी टीम ने हंगामा करने और अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर ली है। बुकलेट और अटेंडेंस शीट लूटने और फाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा में हंगामा और गड़बड़ी की खबरों के बाद पटना जिलाधिकारी (DM) की जांच रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने यह फैसला लिया।

BPSC Exam Paper Leak: बिहार 70वीं परीक्षा में पेपर लीक की अफवाह

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आया। पटना के बापू परीक्षा भवन में परीक्षा के दौरान पेपर लीक, हंगामे की सूचना मिली थी। इसके बाद पटना DM ने मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर BPSC ने बापू परीक्षा भवन की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।

BPSC 70th Exam Paper Leak: पेपर लीक की जांच जारी

बीपीएससी 70वीं परीक्षा 912 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। वहीं, 911 परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी परीक्षा शांतिपूर्वक हुई थी, लेकिन एक परीक्षा केंद्र पटना स्थित बापू भवन पर काफी हंगामा हुआ था। पटना पुलिस की 2 टीमें बीपीएससी पेपर लीक मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल पुलिस हंगामा करने वाले 25 से 30 युवाओं की पहचान कर रही है।

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) पटना के विवादित परीक्षा केंद्र बापू भवन में एक बार फिर से बीपीएससी 70वीं परीक्षा आयोजित करेगा। इसके लिए परीक्षा की तारीख जल्द जारी की जाएगी। बता दें कि परीक्षा के माध्यम से 1957 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article