एजुकेशन

BPSC 69th Admit Card 2023, bpsc.bih.nic.in : इस दिन जारी होगा बीपीएससी 69वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड, देखें नोटिफिकेशन

BPSC 69th Admit Card 2023, bpsc.bih.nic.in : हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र की तारीख घोषित कर दी है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार 15 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आप बीपीएससी 69वीं परीक्षा की डेट देख सकते हैं।

Image

BPSC 69th Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें बीपीएससी 69वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड

BPSC 69th Admit Card 2023, bpsc.bih.nic.in: बीपीएससी 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी(BPSC 69th Admit Card 2023) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग 15 सितंबर 2023 को 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। इस बात की जानकारी हाल ही में बीपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर (BPSC 69th Admit Card) दिया है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें इस बार बीपीएससी 69वीं संयुक्त प्रवेश परीक्षा 30 सितंबर को आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे यहां अभ्यर्थियों को बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दिया जाएगा। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC 69th Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर BPSC 69th Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

BPSC 69th Admit Card: चेक कर लें एडमिट कार्ड

बीपीएससी 69वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इस पर दर्ज नाम पिता का नाम व रजिस्ट्रेशन संख्या रोल नंबर अच्छे से चेक कर लें। यदि इसमें किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत मेल कर सुधार करवा लें। परीक्षा हॉल पर यदि इसमें किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

BPSC 69th Exam Date: बीपीएससी 69वीं परीक्षा की तारीख

इस बार बिहार लोक सेवा आयोग 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा 30 सितंबर को आयोजि की जाएगी। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि, परीक्षा हॉल पर समय से 30 मिनट पहले पहुंचें। साथ ही अपने साथ आधार कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article