एजुकेशन

BPSC 68th Prelims Exam 2023: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स आंसर की, bpsc.bih.nic.in से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 12, 2023, 08:03 PM IST

BPSC 68th Prelims Exam 2023, BPSC 68th Prelims Answer Key 2023: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स आंसर की 2023 का इंतजार खत्म होने वाला है। बिहार लोक सेवा आयोग 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी करेगा।

Image

BPSC 68th Prelims Answer Key 2023

Photo : iStock

BPSC 68th Prelims Answer Key 2023, BPSC 68th Prelims Exam 2023: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा संपन्न हो चुकी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) अब जल्द ही 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी (BPSC 68th CCE 2023) परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने वाला है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाट पर आंसर की चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई लिंक के माध्यम से भी बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स आंसर की 2023 (Bihar 68th Prelims Answer Key 2023) डाउनलोड कर सकेंगे।

BPSC 68th Prelims Exam Date 2023: कब हुई परीक्षा

आयोग की ओर से 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 को आयाजित की गई। परीक्षा सुबह 12 बजे से 2 बजे तक राज्य के 805 केंद्रों पर हुई। आयोग ने आज एक जरूरी नोटिस भी जारी किया है, जिसके अनुसार यदि सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र में किसी भी प्रकार का त्रुटिपूर्ण प्रश्न पाया गया हो तो अभ्यर्थी अपनी आपत्ति आयोग के मेल पर 16 फरवरी 2023 तक भेज सकते हैं।

BPSC 68th Prelims Answer Key 2023: आंसर की जल्द

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा की उत्तर कुंजी एक दो दिन में जारी कर दी जाएगी। जिसके बाद अभ्यर्थियों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का भी समय मिलेगा। उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और फिर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

How to download BPSC 68th Prelims Answer Key 2023

  • सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार 68वीं प्रीलिम्स आंसर की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर उत्तर कुंजी का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • आप इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
BPSC 68th CCE 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

बीपीएससी 68वीं परीक्षा के माध्यम से 281 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 25 नवंबर से 20 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article