एजुकेशन

BPSC 67th Mains Result 2023: बीपीएससी 67वीं मेन्स रिजल्ट, bpsc.bih.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

BPSC 67th Mains Result 2023, Sarkari Result 2023 Date: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 67वीं मेन्स रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन 30 दिसंबर, 31 दिसंबर 2022 और 7 जनवरी 2023 को किया गया था।

Image

BPSC 67th Mains Result 2023

Photo : iStock

BPSC 67th Mains Result 2023, Sarkari Result 2023 Date: बीपीएससी 67वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 67वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट (BPSC 67th Mains Result 2023) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

BPSC 67th Mains Result 2023 Date: कब हुई थी मुख्य परीक्षा

बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में 802 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 दिसंबर, 31 दिसंबर 2022 और 7 जनवरी 2023 को किया गया था। वहीं, इससे पहले प्रीलिम्स परीक्षा 30 सितंबर 2022 को हुई थी।

BPSC 67th Mains Sarkari Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

आयोग द्वारा हाल ही में जारी किए गए नोटिस के अनुसार, बीपीएससी 67वीं मेन्स परीक्षा का रिजल्ट अगस्त में जारी कर दिया जाना था। हालांकि, अभ्यर्थी अभी भी रिजल्ट के इंतजार में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नतीजे अब सितंबर के आखिरी सप्ताह तक जारी होंगे लेकिन इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to Download BPSC 67th Mains Result 2023

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 67वीं मुख्य रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC 67th Mains Result 2023: इंटरव्यू का मौका

बीपीएससी मेन्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा। इंटरव्यू से पहले से पहले कॉल लेटर जारी कर दिए जाएंगे। केवल वे ही उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे जिनको इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किये जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article