एजुकेशन

BPSC 67th Mains Result 2023: जारी हुआ बीपीएससी 67वीं मेन्स रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंक करें डाउनलोड

BPSC 67th Mains Result 2023, Sarkari Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं मेन्स परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BPSC 67th Mains Result 2023

Photo : iStock

BPSC 67th Mains Result 2023, Sarkari Result 2023: बीपीएससी 67वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा (BPSC 67th Mains Exam 2023) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे चेक कर सकते हैं।

BPSC 67th Mains Result 2023: कब हुई थी मुख्य परीक्षा

बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 30 सिंतबर को किया गया था। वहीं, मुख्य परीक्षा 30 दिसंबर, 31 दिसंबर 2022 और 7 जनवरी 2023 को हुई थी। आयोग ने आज मुख्य परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। सभी अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to Download BPSC 67th Mains Result 2023

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 67वीं मुख्य रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC 67th CCE Interview 2023: कब होगा इंटरव्यू

बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में 802 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाना है। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू में उपस्थित होना होगा। इंटरव्यू का आयोजन अक्टूबर और नवंबर मे किया जाना है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article