एजुकेशन

BPSC 31st Judicial Service Result 2022 : जारी हो गया बीपीएससी 31वीं न्यायिक सेवा परीक्षा का परिणाम, bpsc.bih.nic.in से करें चेक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 10:27 AM IST

BPSC Result 2022 - बिहार लोक सेवा आयोग, बीपीएससी ने 31वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, इन परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए क्रेडिंशियल की जरूरत नहीं होगी।

Image

बीपीएससी 31वीं न्यायिक सेवा परिणाम 2022

BPSC 31st Judicial Service Result 2022 : यदि आपने भी बिहार की 31वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया था, तो आपके लिए बड़ी खबर आ गई है। बिहार लोक सेवा आयोग, बीपीएससी ने इस परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है। न्यायिक सेवा परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की भी मदद से रिजल्ट देख सकते हैं।

पीडीएफ रूप में जारी हुआ रिजल्ट

बिहार लोक सेवा आयोग, बीपीएससी ने 22 अगस्त, 2022 से 6 सितंबर, 2022 तक 31वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए डायरेक्ट लिंक को एक्टिव कर दिया गया है। इन रिजल्ट्स को देखने के लिए क्रेडिंशियल की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि 31वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा परिणाम को पीडीएफ रूप में जारी किया गया है। इस पीडीएफ में नाम, लिंग और योग्यता क्रम के साथ सभी का रोल नंबर दिया गया है। उम्मीदवार कट ऑफ अंक के साथ उन्हें वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

मेरिट सूची भी हो गई जारी

बता दें, जो परिणाम जारी हुआ है वो लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के दौर पर आधारित है। अंतिम परिणाम 10 अक्टूबर, 2022 को जारी किया गया था। 31 वीं न्यायिक सेवा परीक्षा में, 693 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दौर के लिए योग्य घोषित किया गया था और 693 में से केवल 688 ही इसके लिए उपस्थित हुए थे। आयोग द्वारा आयोजित साक्षात्कार के दौर के अंकों और लिखित परीक्षा के आधार पर, एक मेरिट सूची तैयार की गई, जिसमें कुल 408 उम्मीदवारों के नाम सूची में शामिल हुए।

बीपीएससी 31वीं न्यायिक सेवा परिणाम की जांच कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाएं
  • फिर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है "Final Results: 31st Bihar Judicial Services Competitive Examination"
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • अपने हॉल टिकट की मदद से अपना रोल नंबर या नाम चेक करें

न्यायिक सेवा के 31वें पद के लिए, 221 रिक्तियों के खिलाफ, केवल 214 उम्मीदवारों का आधिकारिक रूप से चयन किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article