UPTET Result 2022: यहां चेक करें यूपीटीईटी परीक्षा के परिणाम, जानें यूपीटेट रिजल्ट के महत्वपूर्ण आंकड़े
UPTET Result 2022, Sarkari Result 2022: UPBEB ने यूपीटेट 2021 रिजल्ट घोषित कर दिया है। बता दें, बोर्ड ने कल फाइनल आंसर की जारी की थी। अब चूंकि यूपीटेट रिजल्ट 2021 जारी हो गया है आप updeled.gov.in से स्कोरकार्ड देख सकते हैं। हालांकि इस पेज पर भी आपको यूपीटेट रिजल्ट 2021 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया गया है। यदि आपने भी 23 जनवरी, 2022 को यूपीटेट परीक्षा दी थी, तो क्रेडेंशियल साथ रखें और रिजल्ट चेक करें
UPTET Result 2022, Sarkari Result 2022: परीक्षा नियामक प्राधिकरण (ईआरए) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) परिणाम 2021-22 की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार, जो यूपी टीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - updeled.gov.in पर देख सकते हैं, इसके लिए उन्हें लॉगिन करने की जरूरत होगी। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड ने 23 जनवरी, 2022 को राज्य भर में UPTET-2021 का आयोजन किया था।
UPTET Result 2022 declared Check marks here
पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग अलग लिंक जारी किया गया है, आप इस पेज से चेक कर सकते हैं। प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 सहित कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। राज्य में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 10,73,302 उम्मीदवार (83.09%) शामिल हुए थे।
UPTET Result 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा अपडेट
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी प्राथमिक स्तर के लिए कुल 10,73,302 उम्मीदवारों (83.1 प्रतिशत) ने परीक्षा दी और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 7,48,810 (85.72 प्रतिशत) उम्मीदवार उपस्थित हुए। यूपीटीईटी का रिजल्ट बीते दिन 8 अप्रैल को जारी हुआ था।
UPTET Result 2022: यूपीटीईटी परीक्षा रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार
कुल मिलाकर 21,65,179 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 12,91,627 प्राथमिक स्तर के लिए और 8,73,552 उच्च प्राथमिक स्तर के लिए थे। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी 2021 23 जनवरी को आयोजित किया गया था।
Sarkari Result 2022: प्राथमिक और उच्च प्राथमिक भर्ती
नीचे बताए उच्च प्राथमिक स्तर के टीईटी के लिए, रजिस्टर्ड 8,73,553 उम्मीदवारों में से 7,65,921 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 2,16,994 (28.33 या 28%) पास घोषित किए गए हैं। इसके अलावा प्राथमिक स्तर पर कुल मिलाकर 4,43,598 (38.7 या 39 प्रतिशत) पास हुए हैं।
UPTET Exam Result 2022: क्या कहते हैं आंकड़े?
यूपीटीईटी प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए कुल 12,91,628 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जबकि कुल 11,47,090 परीक्षा में शामिल हुए। अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि, यूपीटेट की परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित की गई थी।
UPTET Result: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) रिजल्ट घोषित
यूपीटीईटी परीक्षा नियामक प्राधिकरण (ईआरए), यूपी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी 2021 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 को घोषित कर दिए गए हैं।
UPTET Result 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा अपडेट
यूपीटीईटी रिजल्ट जानने को लेकर असमर्थ उम्मीदवार परेशान और कनफ्यूज नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उम्मीदवार सोशल ट्वीट कर अन्य उम्मीदवारों से रिजल्ट खुलने की बात पूछ रहे हैं। कुछ उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी समस्या बताई है।
UPTET Result: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम
UPTET 2021 Result: यूपीटीईटी परीक्षा नियामक प्राधिकरण (ईआरए), यूपी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटेट 2021 परीक्षा परिणाम शुक्रवार, 8 अप्रैल को घोषित कर दिए गए हैं।
UPTET Result: रिजल्ट के बाद क्रैश हुई थी साइट
सचिव ईआरए, अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कहा कि कुल मिलाकर, 39 प्रतिशत उम्मीदवार ने प्राथमिक स्तर की टीईटी पास की है जबकि 28 प्रतिशत ने उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा पास की है। लाखों उम्मीदवार अभी भी अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पाएं हैं, क्योंकि परिणाम घोषित होने के कुछ ही देर बाद ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो गई थी।
UPTET Result को लेकर उम्मीदवारों के सवाल
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के अलावा उम्मीदवार सोशल ट्वीट कर अन्य उम्मीदवारों से रिजल्ट खुलने की बात पूछ रहे हैं। यूपीटीईटी जानने में असमर्थ उम्मीदवार परेशान और कनफ्यूज हैं। कुछ उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी समस्या बताई है।
UPTET Result Website: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा वेबसाइट
यूपीटीईटी परिणाम 2022 यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसके लिए उम्मीदवार अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जा सकते हैं।
UPTET Results 2022: आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर अपडेट
एमपी बोर्ड के उम्मीदवार अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए updeled.gov.in पर जा सकते हैं। यूपीटीईटी परिणाम 2022, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। एक पेपर लीक के बाद, परीक्षा 28 नवंबर, 2021 को रद्द कर दी गई और 23 जनवरी, 2022 के लिए पुनर्निर्धारित की गई।
MP Board Exam 2022: प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर परीक्षा
मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 7,48,810 (85.72 प्रतिशत) उम्मीदवार उपस्थित हुए और प्राथमिक स्तर के लिए कुल 10,73,302 उम्मीदवार (83.09 प्रतिशत) ने परीक्षा दी थी।
UPTET Result: रिजल्ट से पहले जारी हो चुकी है आंसर की
UPTET 2021 23 जनवरी को आयोजित किया गया था। कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 12,91,627 प्राथमिक स्तर के लिए और 8,73,552 उच्च प्राथमिक स्तर के लिए थे। UPTET 2022 फाइनल आंसर की 7 अप्रैल को जारी की गई थी।
UP Exam 2022: यूपी शिक्षक भर्ती परीक्षा
उत्तर प्रदेश में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को लेकर पात्रता परीक्षा इस साल जनवरी में आयोजित की गई थी। राज्य चुनावों में देरी के बाद, आखिरकार 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए परिणाम घोषित किए गए हैं।
UPTET result LIVE - मार्कशीट में होंगे ये विवरण
उम्मीदवार का नाम
पंजीकरण संख्या
लिंग
जन्म की तारीख
माता - पिता का नाम
योग्यता अंक
श्रेणी
कुल मार्क
विषयवार अंक
UPTET result LIVE - ऐसे चेक करें कट ऑफ
सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 60-90 प्रतिशत
ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
एसटी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
Sarkari Result 2022 - अंतिम उत्तर कुंजी भी हो चुकी है जारी
UPTET 2021 के लिए अंतिम कुंजी उत्तर 7 अप्रैल, 2022 को जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से UPTET 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। UPTET 2021 का आयोजन 23 जनवरी 2022 को हुआ था।
UPTET result LIVE - 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हुए थे शामिल
UPTET 2021 के लिए 21,65,179 से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें प्राथमिक स्तर पर 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 शामिल हैं। रिपोर्टों के मुताबिक परीक्षा में 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे।
UPTET result LIVE - इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
जिन उम्मीदवारों के पास UTET 2021 के संबंध में कोई प्रश्न हैं, वे 0532-2466769, 053-2467504 पर कॉल कर सकते हैं या uptethelpline@gmail.com पर अपने प्रश्न ईमेल कर सकते हैं।
UPTET result LIVE - पास होने वालों की संख्या
यूपीटेट 2021 परीक्षा परिणाम के तहत 28 प्रतिशत अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक स्तर और 39 प्रतिशत अभ्यर्थी प्राथमिक स्तर में उत्तीर्ण हुए हैं। बताया जाता है कि ये अभी तक पास होने वाले उम्मीदवारों की संख्या का सबसे ज्यादा है।
UPTET result LIVE - यहां चेक करें श्रेणीवार कट ऑफ
सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों का 60-90 प्रतिशत
ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए प्रतिशत सीमा 55-82.5 प्रतिशत है।
एसटी उम्मीदवारों का 55-82.5 प्रतिशत
UPTET result LIVE - पात्रता प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज
UPTET पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है।
UPTET एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड की कॉपी
फोटो आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस
विशेष आरक्षण और जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
Sarkari Result 2022 - आजीवन मान्य होगा प्रमाण पत्र
यूपीटेट परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को योग्यता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। पहले इसकी वैधता 7 साल थी, लेकिन अब इसे आजीवन मान्य कर दिया गया है। ये रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।
Sarkari Result 2022 - परिणाम चेक करने की प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर UPTET परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
अगले पेज पर, UPTET परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा।
UPTET result LIVE - संशोधित उत्तर कुंजी की गई थी जारी
यूपीटीईटी की संशोधित उत्तर कुंजी को गुरुवार, 7 अप्रैल को जारी किया गया था। सभी उम्मीदवारों को पांच प्राथमिक और तीन उच्च प्राथमिक स्तर के प्रश्नों के लिए अंक देने का निर्णय लिया गया। इसके जरिए संभावित स्कोर की गणना में उम्मीदवारों को मदद मिली।
UPTET result LIVE - दोबारा हुई थी परीक्षा
UPTET परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहले ये पेपर 28 नवंबर को आयोजित किया गया था, लेकिन पेपर लीक के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। बाद में दोबारा इसका आयोजन 23 जनवरी को किया गया था।
UPTET result LIVE - उम्मीदवारों को मिलती है प्रमाणिकता
यूपीटीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। जिसका आयोजन वर्ष में एक बार होता है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) को पढ़ाने के लिए उम्मीदवारों को प्रमाणित किया जाता है।
Sarkari Result 2022 - जानिए कितने अभ्यर्थी हुए पास
यूपीटीईटी की परीक्षा में इस साल प्राथमिक स्तर की परीक्षा (पेपर 1) में कुल 10,73,302 उम्मीदवार शामिल हुए। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर (पेपर 2) के लिए कुल 7,48,810 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं। जिनमें से लगभग 6 लाख उम्मीदवार परीक्षा में पास हुए हैं।
UPTET result LIVE - सर्वर की समस्या से रिजल्ट चेक करने में दिक्कत
UPTET परिणाम 2021-22 को UPBEB द्वारा 8 अप्रैल को घोषित किया गया है। उम्मीदवार रिजल्ट चेक करने के लिए बेताब हैं। हालांकि सर्वर की समस्या के कारण आधिकारिक वेबसाइट अभी नहीं खुल रही है।
Sarkari Result 2022 - प्रोविजनल आंसर की पहले हुई थी जारी
बोर्ड की ओर से 27 जनवरी, 2022 को UPTET 2021-22 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। जिस पर आपत्ति उठाने के लिए 1 फरवरी तक का मौका दिया गया था।
UPTET result LIVE - पहले फरवरी में जारी होने वाले थे परिणाम
पहले, यूपीटीईटी परिणाम की घोषणा की तारीख 25 फरवरी थी। हालांकि, राज्य में चुनाव के कारण यूपीटीईटी 2021 के परिणाम इसे टाल दिया गया था। आखिरकार अब परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
UPTET result LIVE - जानिए प्राथमिक स्तर का पास प्रतिशत
यूपीटीईटी प्राथमिक स्तर पर पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या 1291628 थी। इसमें शामिल होने वालों की संख्या 1147090 थी। वहीं परीक्षा पास करने वालों की संख्या 443598 है। ऐसे में पास प्रतिशत- 38.67% रहा।
Sarkari Result 2022 - स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका
चरण 1: updeled.gov.in पर क्लिक करके आधिकारिक यूपीबीईबी वेबसाइट पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर, 'यूपीटीईटी परिणाम 2021' के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें
चरण 4: UPTET 2021 स्कोरकार्ड स्वचालित रूप से स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: इसे भविष्य के संदर्भ और उपयोग के लिए डाउनलोड करें और सहेजें।
UPTET result LIVE - ऐसे करें अंकों की गणना
UPBEB ने 7 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर अंतिम उत्तर कुंजी 2022 ऑनलाइन जारी की थी। इसके जरिए उम्मीदवार संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं। यूपीटीईटी अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
Sarkari Result 2022 - 30 अप्रैल तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा लिंक
यूपीटीईटी 2021 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। रिजल्ट का लिंक वेबसाइट पर लिंक 30 अप्रैल, 2022 तक ऑनलाइन उपलब्ध होगा। उसके बाद लिंक वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीटीईटी स्कोरकार्ड 2022 को एक पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड करें और प्रिंटआउट रखें।
UPTET result LIVE - इन लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत
UPTET 2021 का परिणाम घोषित हो चुका है, जो updeled.gov.in 2022 पर उपलब्ध है। UPTET परिणाम की जांच करने के लिए, छात्रों को ईमेल आईडी और पासवर्ड सहित वैध लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
Sarkari Result 2022 - फाइनल आंसर की हुई जारी
यूपीटेट रिजल्ट जारी करने से पहले 7 अप्रैल को UPTET 2021 अंतिम उत्तर कुंजी ऑनलाइन जारी की गई थी। ये फाइनल आंसर की पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग-अलग पीडीएफ फाइलों के रूप में प्रकाशित की गई है।
UPTET result LIVE - पात्रता प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज
यूपीटीईटी आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र और परिणाम (स्कोरकार्ड) की प्रति।
मूल फोटो आईडी प्रमाण यानी (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस)
जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
विशेष आरक्षण प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
Sarkari Result 2022 - स्कोर कार्ड में शामिल होंगी ये डिटेल्स
उम्मीदवार का नाम
पंजीकरण संख्या
लिंग
जन्म की तारीख
माता - पिता का नाम
योग्यता अंक
श्रेणी
कुल मार्क
विषयवार अंक
Sarkari Result Live - हेल्पलाइन नंबर से कर सकते हैं संपर्क
रिजल्ट से संबंधित अगर किसी उम्मीदवार को कोई परेशानी आती है तो वे हेल्पलाइन नंबर व ईमेल की मदद ले सकते हैं। बोर्ड की ओर से यूपीटीईटी हेल्पलाइन नंबर: 0532-2466769/2466769 व यूपीटीईटी ईमेल: uptethelpline@gmail.com जारी किया गया है।
Sarkari Result Live - जानिए कितने उम्मीदवार हुए पास
यूपीटीईटी परिणाम घोषित कर दिए गए है। जिसके तहत प्राथमिक स्तर पर 4,43,598 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर पर 2,16,994 अभ्यर्थी पास हुए हैं।
Sarkari Result Live - फाइनल आंसर की व रिजल्ट
UPTET परिणाम 2022 फाइनल उत्तर कुंजी पर आधारित है, जो कि कल यानी 7 अप्रेल को जारी की गई थी। उम्मीदवार यहां से अंतिम उत्तर कुंजी के साथ UPTET 2021-22 परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। इस परीक्षा परिणाम में 6 लाख से अधिक उम्मीदवार योग्य पाए गए हैं। https://updeled.gov.in/DefaultTET.aspx
Sarkari Result Live - आपत्ति उठाने का दिया था मौका
बोर्ड ने 27 जनवरी 2022 को UPTET अनंतिम उत्तर कुंजी 2021-22 जारी की थी और उम्मीदवारों को 1 फरवरी 2022 तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। अब, बोर्ड ने उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद UPTET अंतिम उत्तर कुंजी 2021-22 और रिजल्ट जारी किया है।
Sarkari Result 2022 - चेक करें रिजल्ट
Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UP TET) परीक्षा 23 जनवरी 2022 को हुई थी। शुरुआत में यह परीक्षा 28 नवंबर 2022 को होनी थी जो पेपर लीक होने के कारण स्थगित हो गई थी, आज इस परीक्षा का रिजल्ट आया है, जिस आप इस लिंक के माध्यम से चेक कर सकते हैं। Uptet Result check from this link
Sarkari Result Live - डायरेक्ट लिंक है यहां
एक आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा के लिए 21,65,179 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 12,91,627 प्राथमिक स्तर के लिए और 8,73,552 उच्च प्राथमिक स्तर के लिए थे। इ लिंक से आप परिणाम देख सकते हैं। Uptet Result Declared check from this Direct Link
sarkai Result Today - पेपर 1 और पेपर 2 के अलग है लिंक
बोर्ड ने 7 अप्रैल 2022 को पीडीएफ फाइल के रूप में अंतिम यूपीटीईटी उत्तर कुंजी 2021 को पहले ही अपलोड कर दिया है। उम्मीदवार पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग-अलग साझा किए गए लिंक पर क्लिक करके यूपीटीईटी अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - इस लिंक से देखें परिणाम
परीक्षा नियामक प्राधिकरण (ईआरए) उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) परिणाम 2021 की घोषणा कर दी गई है। इस साइट updeled.gov.in पर जाएं और जल्द से अपना परिणाम चेक करें। ध्यान रहे, क्रेडिंशियल साथ रखें, लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें। बता दें, अपर प्राइमरी में 28% प्रतियोगी पास हुए हैं।
Sarkari Result Live - ऐसे देखें परिणाम
उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाना होगा।
होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'यूपीटीईटी 2021 रिजल्ट'।
पूछे गए अनुसार अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें या परिणाम पीडीएफ देखें।
आपका UPTET परिणाम 2021-22 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा
Sarkari Result Live - जारी हो गया यूपीटेट रिजल्ट
Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UP TET) Result 2021-22 updeled.gov.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक साइट के अलावा timesnowhindi.com/education से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Sarkari Result Today - यहां से देखें परिणाम
UPTET रिजल्ट का लगभग 20 से 21 लाख उम्मीदवारों को इंतजार कर रहे हैं। UPBEB दोपहर 3 बजे तक रिजल्ट जारी कर सकता है। Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UP TET) Result 2021-22 updeled.gov.in पर जारी किया जाएगा।
Sarkari Result Live - 21,65,179 उम्मीदवारों ने कराया पंजीकरण
23 जनवरी को UPTET 2021 आयोजित की गई थी। UPTET-2021 के लिए कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिसमें प्राथमिक स्तर पर 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 शामिल हैं। यह रिजल्ट updeled.gov.in पर जारी किए जाने हैं।
Sarkari Result Live - लॉगिन क्रेडेंशियल की होगी जरूरत
उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके यूपीटीईटी परीक्षा के लिए अपना सरकारी परिणाम देख सकते हैं। इस परिणाम के साथ, वे UPTET अंतिम उत्तर कुंजी भी देख सकते हैं जो कल 7 अप्रैल, 2022 को जारी की गई थी। यह जानकारी आपको आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर ही मिल जाएगी।
Sarkari Result Today - अधिकारियों द्वारा दी गई थी जानकारी
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के परिणाम 8 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। अधिकारियों ने 6 अप्रेल को ही यूपीटीईटी परिणाम 2021 जारी करने की तारीख की पुष्टि की थी। यूपीटीईटी 2022 परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
Sarkari Result Live 2022 - आज जारी होगा यूपीटेट परीक्षा परिणाम
यूपीटीईटी 2020 में कोरोना के प्रकोप के कारण आयोजित नहीं किया जा सका, जबकि यूपीटीईटी -2021 को 28 नवंबर, 2021 को रद्द कर दिया गया था, क्योंकि उसी दिन पेपर लीक हो गया था, हालांकि तुरंत से पेपर को कैंसिल कर दिया गया और फिर 23 जनवरी, 2022 को दोबारा से आयोजित किया गया। अब आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने जा रहा है।
Sarkari Result Today - यूपीटेट परीक्षा में शामिल हुए इतने उम्मीदवार
यूपीटेट परीक्षा में प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 शामिल थे। राज्य में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 10,73,302 उम्मीदवार (83.09%) शामिल हुए थे। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर के लिए कुल 7,48,810 (85.72%) उपस्थित हुए थे।
sarkari Result Today - अगर UPTET पंजीकरण संख्या या पासवर्ड भूल गए तो?
UPTET परिणाम 2021-22 की जांच करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपने UPTET पंजीकरण संख्या और पासवर्ड को फिर से जनरेट कर सकते हैं:
यूपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
यूपीटीईटी परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।
यूपीटीईटी परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
भूल गए आवेदन / पंजीकरण संख्या लिंक पर क्लिक करें।
नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
सबमिट पर क्लिक करें।
UPTET-2021 रिजल्ट इस समय होगा जारी
UPTET-2021 का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को राज्य भर में हुआ था। कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UP TET) Result 2021-22 जारी होते ही आपको इसी पेज पर डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।
Sarkari Result 2022 - दो पाली में हुई थी परीक्षा
पेपर 1 (प्राथमिक शिक्षक) के लिए UPTET 2021 सत्र की परीक्षा पहली पाली (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक) में आयोजित की गई थी और UPTET पेपर 2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक) दूसरी पाली (दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे) में आयोजित की गई थी।
Sarkari Result 2022 - इस लिंक से देखें परिणाम
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं की फाइनल परीक्षा के नतीजे mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर घोषित करेगा। हालांकि आपको timesnowhindi.com/education से भी सारी जानकारी मिल सकेगी।
Sarkari Result 2022 - यूपी टीईटी परिणाम के लिए डायरेक्ट लिंक
उच्च प्राथमिक स्तर के लिए कुल 7,48,810 (85.72%) उपस्थित हुए थे। यूपी टीईटी परिणाम 2021 की घोषणा आज 3 बजे के आसपास होगी। ताजा अपडेट व डायरेक्ट लिंक के लिए इस पेज से जुड़े रहें।

