UPTET Result 2022: यूपीटेट परीक्षा परिणाम जारी, देखें फाइनल आंसर की व रिजल्ट
UPTET Result 2022: यूपीबीईबी की ओर से बीते 8 अप्रैल को शुक्रवार के दिन यूपीटेट 2021 रिजल्ट घोषित किया गया है। यूपीटीईटी बोर्ड ने फाइनल आंसर की रिलीज की थी। यूपीटेट रिजल्ट 2021 रिलीज हो गया है आप updeled.gov.in से स्कोरकार्ड देख सकते हैं। यहां हम यूपीटेट रिजल्ट 2021 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक के अलावा लगातार यूपीटीईटी परीक्षा को लेकर अपडेट शेयर कर रहे हैं। यूपीटीईटी परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को हुई थी क्रेडेंशियल की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UPTET Result 2022: यूपीटीईटी यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा नियामक प्राधिकरण (ईआरए) अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स की मदद से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2021-22 परिणाम की घोषणा कर दी है। यूपी टीईटी परीक्षा उम्मीदवार के लिए उपस्थित हुए थे और इसके लिए अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in की मदद से देख सकते हैं। इसके लिए लॉग इन करने की जरूरत होगी। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड ने 23 जनवरी को पूरे राज्य में UPTET 2021 परीक्षा का आयोजन किया था।
UPTET Result 2022 Declared on updeled.gov.in check from this direct link
यूपीटीईटी परीक्षा को लेकर पेपर 1 और पेपर 2 को लेकर अलग अलग लिंक रिलीज हुआ था। अगर आंकड़ों की बात करें तो उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 सहित कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने और प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 पंजीकरण कराया था। राज्य में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 10,73,302 उम्मीदवार (83.09%) शामिल हुए थे।
Sarkari Result 2022 LIVE: Check UPTET Result, Govt Jobs Notification, Vacancy details here
Sarkari Result Live - क्या था पेपर लीक मामला
यूपीटेट परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को किया जाना था, लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उम्मीदवारों से कहा था कि निष्पक्ष जांच के साथ एक महीने के भीतर दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी को कराया गया, जिसका रिजल्ट 8 अप्रेल को जारी किया गया।
Sarkari Result Today - यहां से देखें रिजल्ट
UPBEB ने 7 अप्रैल को UPTET उत्तर कुंजी का अंतिम संस्करण जारी किया था, UPTET 2021 दो पेपरों के रूप में आयोजित किया गया था - पेपर I और पेपर- II। दोनों ही पेपर का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को किया गया था। उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक रिजल्ट नहीं देखा वे updeled.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
Sarkari Result Live - घोषित हुए यूपीटेट परिणाम
उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने UPTET 2021 का परिणाम 8 अप्रैल, 2022 को घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - updeled.gov से परिणाम की जांच कर सकेंगे।
Sarkari Result Live - अंतिम उत्तर कुंजी भी की गई जारी
परीक्षा नियामक प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश ने UPTET अंतिम उत्तर कुंजी 2022 को 7 अप्रैल, 2022 को updeled.gov.in पर जारी किया था। इसे प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियों की समीक्षा के आधार पर तैयार किया गया था।
Sarkari Result Live - चुनाव के चलते रिजल्ट में हुई थी देरी
उत्तर प्रदेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा इस साल जनवरी में 23 तारीख को आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम पहले फरवरी में जारी होने वाले थे, लेकिन राज्य चुनाव के चलते इसे टाल दिया गया था।
UPTET Result 2021 - ऐसे देख सकते हैं परिणाम
चरण 1: यूपीटेट रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट यानी updeled.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, 'UPTET परिणाम 2021' पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
चरण 4: पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 5: आपका UPTET 2021 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
Sarkari Result Live - 8 अप्रैल को जारी हुआ था रिजल्ट
यूपीटेट 2021 के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर घोषित किए गए थे। इसे 8 अप्रैल 2022 को रिलीज किया गया था। स्कोरकार्ड का लिंक 30 अप्रैल तक वेबसाइट पर एक्टिव रहेगा।
UPTET Result 2021 - रिजल्ट संबंधित प्रश्न पर हेल्पलाइन की ले सकते हैं मदद
जिन उम्मीदवारों के पास UTET 2021 के संबंध में कोई प्रश्न हैं, वे 0532-2466769, 053-2467504 पर कॉल कर सकते हैं या uptethelpline@gmail.com पर अपने प्रश्न ईमेल कर सकते हैं।
UPTET Result 2021 - प्राथमिक स्तर में जानिए कितने प्रतिशत हुए पास
यूपीटीईटी परीक्षा में प्रदेश में 10,73,302 अभ्यर्थियों ने प्राथमिक स्तर की परीक्षा (83.09 प्रतिशत) दी थी। जिसमें 748,810 छात्रों (85.72%) ने उच्च प्राथमिक स्तर के लिए क्वालिफाई किया है।
Sarkari Result Live - पेपर लीक के चलते दोबारा आयोजित हुई थी परीक्षा
यूपीटीईटी की परीक्षा 28 नवंबर को पेपर लीक होने के कारण स्थगित कर दी गई थी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों से कहा था कि निष्पक्ष जांच के साथ एक महीने के भीतर दोबारा परीक्षा कराए जाने की बात कही थी। लिहाजा 23 जनवरी को पेपर दोबारा हुआ था।
UPTET Result 2021 - कट ऑफ मार्क्स
सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 60-90 प्रतिशत
ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
एसटी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
Sarkari Result Live - जानिए इस वर्ष का पास प्रतिशत
यूपीटेट परीक्षा 2021 में लगभग 18 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिनमें से इस वर्ष 28 प्रतिशत अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक स्तर और 39 प्रतिशत अभ्यर्थी प्राथमिक स्तर पर उत्तीर्ण हुए हैं।
UPTET Result 2021 - जानें कितने उम्मीदवार हुए थे शामिल
इस साल, यूपीटीईटी 2021 के पेपर- I के लिए 10 लाख से अधिक और पेपर- II के लिए 7 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। लिहाजा इस पर परीक्षा में शामिल होने वाले कुल उम्मीदवारों की संख्या 18.22 लाख थी।
UPTET Result 2021 - 4 हजार से अधिक परीक्षा केंद्रों में हुए थे एग्जाम
यूपीटेट परीक्षा पेपर लीक के चलते 23 जनवरी को दोबारा आयोजित की गई थी। रिपोर्टों के अनुसार, परीक्षा आयोजित करने के लिए 4000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
Sarkari Result Live - फाइनल आंसर की भी हो चुकी है जारी
UPTET की अंतिम उत्तर कुंजी 7 अप्रैल, 2022 को जारी की गई थी। जबकि प्रोविजनज आंसर की 27 जनवरी को जारी किया गया था। इस पर आपत्ति उठाने के लिए एक फरवरी तक का समय भी दिया गया था।
Sarkari Result Live - अभी भी देख सकते हैं आंसर की
UPTET 2021 के लिए अंतिम कुंजी उत्तर 7 अप्रैल, 2022 को जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से UPTET 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। UPTET 2021 का आयोजन 23 जनवरी 2022 को हुआ था।
जानकारी के अनुसार, UPTET-2021 के लिए कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें प्राथमिक स्तर पर 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, 18 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।
Sarkari Result 2022 - पेपर 1 और 2 पास की संख्या
ईआरए, यूपी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कहा कि प्राथमिक स्तर की टीईटी में 39 प्रतिशत और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 28 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
Sarkari Result Today - इस लिंक पर आया है परिणाम
प्रयागराज मुख्यालय परीक्षा नियामक प्राधिकरण (ईआरए), यूपी द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 का बहुप्रतीक्षित परिणाम शुक्रवार दोपहर घोषित किया गया। अनिल भूषण चतुर्वेदी, सचिव, ईआरए, यूपी ने कहा कि विस्तृत परिणाम आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in/ पर उपलब्ध कराया गया है।
Sarkari Result Live - 6 अप्रेल को की गई थी घोषणा
यूपीटीईटी परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर लॉग इन करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। पहले 25 फरवरी को नतीजे घोषित होने थे, लेकिन यूपी चुनाव के चलते नतीजे टाल दिए गए थे, और 6 अप्रेल को आधिकारिक तौर पर जानकारी दी गई कि परिणाम अब 8 अप्रेल को आएंगे।
Sarkari Result Live - यूपीटेट परिणाम यहां से देखें
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के परिणाम 8 अप्रेल को घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने संबंधित परिणाम आधिकारिक वेबसाइट यानी updeled.gov.in पर देख सकते हैं।
Sarkari Result Live - पेपर हो चुका है लीक
प्राथमिक स्तर के लिए कुल 10,73,302 उम्मीदवारों (83.09 प्रतिशत) ने परीक्षा दी और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 7,48,810 (85.72 प्रतिशत) उम्मीदवार उपस्थित हुए। पेपर लीक के बाद, परीक्षा 28 नवंबर, 2021 को रद्द कर दी गई और 23 जनवरी, 2022 को दोबारा से परीक्षा का आयोजन किया गया।
Sarkari Result Live - 21 लाख परीक्षार्थियों ने कराया था पंजीकरण
UPTET 2022 फाइनल आंसर की 7 अप्रैल को जारी की गई थी, जबकि परीक्षा का परिणाम 8 अप्रेल को जारी किया था। UPTET 2021 परीक्षा 23 जनवरी को आयोजित किया गया था। कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 12,91,627 प्राथमिक स्तर के लिए और 8,73,552 उच्च प्राथमिक स्तर के लिए थे।
Sarkari Result Live - पीडीएफ रूप में है कटऑफ
परीक्षा नियामक प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश ने संशोधित UPTET उत्तर कुंजी 2022 को 7 अप्रैल, 2022 को updeled.gov.in पर जारी किया है। उम्मीदवार पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अंतिम यूपीटीईटी उत्तर कुंजी पीडीएफ अलग से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - जनवरी में हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा इस साल जनवरी में 23 तारीख को आयोजित की गई थी और राज्य चुनावों में देरी के बाद, 8 अप्रेल, 2022 को 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए परिणाम घोषित किए गए।
Sarkari Result Live - 8 अप्रेल को आया था परिणाम
अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर UPTET परिणाम 8 अप्रैल को घोषित किया गया है। UPTET की अंतिम उत्तर कुंजी 7 अप्रैल, 2022 को जारी की गई थी। जबकि प्रोविजनज आंसर की 27 जनवरी को ही जारी कर दिया गया था।
Sarkari Result Live - प्रारंभिक उत्तर कुंजी 27 जनवरी को
UPTET 2021 परीक्षा के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी 27 जनवरी, 2022 को जारी की गई थी। UPTET उत्तर कुंजी पर आपत्तियों को 1 फरवरी, 2022 तक अनुमति दी गई थी।
Sarkari Result Today - यूपीटीईटी कट-ऑफ 2022 सूची कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - updeled.gov.in
यूपीटीईटी कट-ऑफ अंक लिंक खोजें।
जिलेवार मेरिट सूची देखें।
यूपीटीईटी कट-ऑफ 2022 अंक पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
Sarkari Result Live - यूपीटीईटी कट-ऑफ
बोर्ड ने परिणाम के साथ UPTET कट-ऑफ 2022 और अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की है। यूपीटीईटी कट-ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में योग्य घोषित किया जाएगा।
Sarkari Result 2022 - इन क्रेडिंशियल से देखें परिणाम
उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने हाल ही में UPTET परिणाम 2021 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर या पंजीकरण संख्या के साथ UPTET परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। Uttar Pradesh Teaching Eligibility Test (UPTET) से जुड़े ताजा अपडेट के लिए इस पेज से जुड़े रहें।
UPTET 2022 Result: कैटेगरी वाइस न्यूनतम कट ऑफ स्कोर
सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 60-90 प्रतिशत
ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
एसटी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत
UPTET 2022 Result: उच्च प्राथमिक स्तर के विवरण
पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या - 873553
परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की संख्या - 765921
क्वालिफाई होने वालों की संख्या - 216994
पास प्रतिशत - 28.33%
UPTET 2022 Result: प्राथमिक स्तर के विवरण
पंजीकृत - 1291628
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार - 1147090
क्वालिफाई हुए उम्मीदवार - 443598
पास प्रतिशत- 38.67%
Sarkari Result 2022: हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
यूपीटीईटी हेल्पलाइन नंबर: 0532-2466769/2466769
यूपीटीईटी ईमेल: uptethelpline@gmail.com
UPTET 2022 Result: लाइफटाइम वैलिड रहेगा सर्टिफिकेट
यूपीटीईटी परीक्षा पास करने वालों को सर्टिफिकेट दिया जाता है। ये रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद दिया जाएगा। पहले इसकी वैधता को 7 साल थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर आजीवन कर दिया गया है। ऐसे में अब उम्मीदवार जीवन भर राज्य शिक्षक भर्ती में शामिल होने के पात्र होंगे।
Sarkari Result 2022: वर्ष में एक बार आयोजित होती है परीक्षा
UPTET एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) स्तर के शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं।
UPTET 2022 Result: आपत्तियों की हुई थी समीक्षा
बोर्ड ने पहले UPTET 2021 की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। इस पर आपत्ति उठाने के लिए 4 फरवरी, 2022 तक का समय दिया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के आधार पर ही फाइनल आंसर की जारी की गई है।
Sarkari Result 2022: अंतिम उत्तर कुंजी भी हुई है जारी
UPTET अंतिम उत्तर कुंजी 2021 सभी आपत्तियों का विश्लेषण करने के बाद जारी की गई थी। इसे 7 अप्रैल को जारी किया गया था। इसके आधार पर ही 8 अप्रैल को यूपीटीईटी के फाइनल नतीजे घोषित किए गए हैं।
UPTET 2022 Result: पिछले साल की तुलना में बेहतर रिजल्ट
बताया जाता है कि यूपीटेट रिजल्ट पिछले साल की तुलना में ज्यादा बेहतर रहा है। पिछले साल प्राथमिक स्तर पर 34-35 फीसदी और उच्च प्राथमिक स्तर में 11 फीसदी अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित हुए थे।
Sarkari Result 2022: जानिए इस साल का पास प्रतिशत
यूपीटेट परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। स्कोरकार्ड का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस साल परीक्षा में 39 प्रतिशत कैंडिडेट्स ने प्राइमरी लेवल टीईटी परीक्षा पास की है। वहीं, 28 प्रतिशत ने अपर प्राइमरी लेवल एग्जाम पास किया है।
Sarkari Result 2022: अप्रैल तक एक्टिव रहेगा लिंक
UPTET 2022 के परिणाम 30 अप्रैल तक ऑनलाइन उपलब्ध होंगे, और इस महीने के बाद लिंक को हटा दिया जाएगा। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें।
UPTET 2022 Result: ऐसे देखें रिजल्ट
चरण 1: updeled.gov.in पर क्लिक करके आधिकारिक यूपीबीईबी वेबसाइट पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर, 'यूपीटीईटी परिणाम 2021' के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
चरण 4: UPTET 2021 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: इसे भविष्य के संदर्भ और उपयोग के लिए डाउनलोड करें और सहेजें।
UPTET 2022 Result: इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
यूपीटीईटी क्वालिफाई करने वालों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस दौरान कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी। इनमें प्रमुख चीजें इस प्रकार है।
UPTET एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड की कॉपी
फोटो आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस
विशेष आरक्षण और जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
UPTET Result 2022: न्यूनतम योग्यता अंक
यूपीटेट परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं। एग्जाम में क्वालिफाई करने के लिए एक न्यूनतम अंक हासिल करना जरूरी होता है। सामान्य वर्ग के लिए योग्यता प्रतिशत 60 प्रतिशत है, ओबीसी वर्ग के लिए यह 55 प्रतिशत है और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 55 प्रतिशत है। उस स्थिति में, सामान्य वर्ग के लिए अंक 90 और शेष श्रेणियों के लिए 82.5 हैं।
UPTET Result 2022:आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट
उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने UPTET 2021 का परिणाम 8 अप्रैल, 2022 को घोषित किया था। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - updeled.gov से परिणाम की जांच कर सकते हैं।
UPTET Result 2022: यूपीटीईटी रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी 2021 23 जनवरी को आयोजित किया गया था। कुल मिलाकर 21,65,179 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 12,91,627 प्राथमिक स्तर के लिए और 8,73,552 उच्च प्राथमिक स्तर के लिए थे।
UPTET 2022 Result: यूपीटीईटी परीक्षा परिणाम 8 अप्रैल को हुआ था जारी
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटेट 2021 परीक्षा परिणाम शुक्रवार, 8 अप्रैल को घोषित कर दिए गए हैं। साल 2021 में हुई यूपीटीईटी परीक्षा नियामक प्राधिकरण (ईआरए), यूपी ने शुक्रवार यानी 8 अप्रैल को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 का परिणाम घोषित किया गया है।
UPTET Result 2022 को लेकर उम्मीदवारों में सवाल
यूपीटीईटी परीक्षा को लेकर जानने में असमर्थ उम्मीदवार परेशान और कनफ्यूज हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के अलावा उम्मीदवार सोशल ट्वीट कर अन्य उम्मीदवारों से रिजल्ट खुलने की बात पूछ रहे हैं। कुछ उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी कई सारी समस्याएं बताई है।
UPTET Result Website 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-यूपीटीईटी वेबसाइट
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उम्मीदवार अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जा सकते हैं। यूपीटीईटी परिणाम 2022 यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
