IPL 2022, SRH vs GT Highlights: विलियमसन और अभिषेक का फिर चला बल्ला, हैदराबाद ने रोका गुजरात का विजयी रथ
IPL 2022, Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की।

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स (जीटी) का विजयी रथ रोक दिया है। लगातार तीन जीत दर्ज करने वाली गुजरात की टीम को हैदराबाद ने 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। सोमवार को नवी मुंबई के डी वाय पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में जीटी ने 163 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में एसआरएच ने 19.1 ओवर में 2 विकेट खोने के बाद 168 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। बता दें कि हैदराबाद ने लगातार दूसरे मैच में विजयी परचम फहराया है। इससे पहले एसआरएच ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से धूल चटाई थी।
फिर चला विलियमसन और अभिषेक का बल्ला
चेन्नई के खिलाफ धमाल मचाने के बाद कप्तान केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बार फिर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 64 रन की पार्टनरशिप की, जो अभिषेक के नौवें ओवर में राशिद खान का शिकार बनने के बाद टूटी। उन्होंने 32 गेंदों में 6 चौकों की बदौलत 42 रन बनाए। इसके बाद विलियसमन ने दूसरे विकेट के लिए राहुल त्रिपाठी (11 गेंदों में 17) के साथ 40 रन जोड़े।
राहुल पैर में तकलीफ के चलते 14वें ओवर में रिटायर्ड हर्ट हो गए। वहीं, विलियमसन को 17वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा। विलियमसन ने 46 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 57 रन की पारी खेली। कप्तान के जाने के बाद निकोलस पूरन और एडेन मार्कराम ने हैदराबाद की जीत की नैया पार लगाई। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 39 रन की अटूट साझेदारी की। पूरन ने 18 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों के दम पर नाबाद 34 रन बनाए। मार्कराम 8 गेंदों में 12 रन जुटाकर नाबाद रहे।
ऐसा रहा गुजरात की पारी का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के बाद गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 162 रन जोड़े। गुजरात की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (9 गेंदों में 7) तीसरे ओवर में पवेलियन लौट गए। वहीं, साई सुदर्शन (11) ने छठे ओवर में सस्ते में अपना विकेट गंवाया। मैथ्यू वेड (19 गेंदों में 19) आठवें में आउट हुए। हालांकि, कप्तान हार्दिक पांड्या ने आखिर तक एक छोर संभाले रखा। उन्होंने चौथे विकेट के लिए डेविड मिलर (15 गेंदों में 12) के साथ 40 रन रन की साझेदारी की।
हार्दिक पांड्या ने जड़ी नाबाद फिफ्टी
मिलर के 14वें ओवर में जाने के बाद पांड्या ने अभिनव मनहोर के साथ गुजरात की पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 50 रन की पार्टनरिशप की और इस दौरान मनोहर ने खुलकर बल्लेबाजी की। मनोहर ने 19वें ओवर में आउट होने से पहले 21 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के के जरिए 35 रन बनाए। राहुल तेवतिया (6) अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट और राशिद खान (0) छठी गेंद पर बोल्ड हुए। वहीं, पांड्या 42 गेंदों में 50 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का मारा। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन ने दो-दो विकेट चटकाए। मार्को जेनसेन और उमरान मलिक को एक-एक सफलता मिली।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11
केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, शशांक सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को जेनसेन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक और टी नटराजन।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
हार्दिक पांड्या (कप्तान), मैथ्यू वेड, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, दर्शन नालकंडे और मोहम्मद शमी।
हैदराबाद ने 8 विकेट से जीता मुकाबला
हैदराबाद ने गुजरात को 8 विकेट से मात दी है। पुरन ने 20वां ओवर डालने आए नालकंडे की पहली गेंद पर सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई। पूरन 34 और मार्कराम 12 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।
SRH vs GT Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 168/2 (19.1 ओवर)
हैदराबाद को जीत के लिए 1 रन चाहिए
19वां ओवर करने आए शमी ने 12 रन दिए। पूरन और मार्कराम ने एक-एक चौका मारा। हैदराबाद को अब जीत के लिए सिर्फ एक रन चाहिए।
SRH vs GT Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 162/2 (19 ओवर)
हैदराबाद को 12 गेंदों में 13 रन की जरूरत
हैदराबाद को आखिरी दो ओर में जीत के लिए 13 रन की जरूरत है। 18वें ओवर में फर्ग्यूसन ने 15 रन खर्च किए। पूरन ने दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का जमाया। पूरन 22 और मार्कराम 6 रन बनाकर टिके हैं।
SRH vs GT Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 150/2 (18 ओवर)
कप्तान ने किया कप्तान का शकार
हैदराबाद को दूसरा झटका कप्तान विलियमसन के तौर पर लगा है। विलियमसन को गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन भेजा। विलियसमन लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का मारने की फिराक में थे पर तेवतियन को कैच थमा बैठे। उन्होंने 46 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों के दम पर 57 रन की पारी खेली। पूरन 11 और एडेन मार्कराम 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
SRH vs GT Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 135/2 (17 ओवर)
केन विलियमसन ने जड़ा अर्धशतक
केन विलियमसन ने 18वां आईपीएल अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 42 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ। विलियमसन ने 16वां ओवर करने आए फर्ग्यूसन पर सिक्स लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके अलावा उन्होंने ओवर में एक चौका और लगाया।
SRH vs GT Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 129/1 (16 ओवर)
राशिद खान के चार ओवर समाप्त
राशिद खान के चार ओवर समाप्त हो चुका है। उन्होंने अपने आखिरी और पारी के 15वें ओवर में 8 रन दिए। पूरने पांच और विलियमसन ने दो रन बनाए। इसके अलावा एक रन लेग बाई का आया।
SRH vs GT Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 116/1 (15 ओवर)
त्रिपाठी की जगह निकोलस पूरन उतरे
राहुल त्रिपाठी ने राहुल तेवतिया द्वारा फेंगे गए 14वें ओवर की पहली गेंद पर सिक्स जमाया, लेकिन इसके बाद वह पैर में तकलीफ की वजह से कराह हुए नजर आए। ऐसे में फीजियो आए और त्रिपाठी को मैदान से बाहर ले गए। उनकी जगह बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन उतरे हैं। पूरन 2 और विलियमसन 44 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
SRH vs GT Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 108/1 (14 ओवर)
हार्दिक पांड्या ने लुटाए 16 रन
कप्तान हार्दिक पांड्या 13वें ओवर में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 16 रन लुटा डाले। विलियमसन ने दूसरी और तीसरी गेंद पर सिक्स जड़ा और चौथी गेंद पर दो रन दौड़कर लिए। वहीं, विलियमसन ने पांचवीं गेंद पर और त्रिपाठी ने छठी गेंद पर एक रन लिया।
SRH vs GT Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 98/1 (13 ओवर)
राशिद खान ने किफायती ओवर फेंका
स्पिनर राशिद खान ने 12वें ओवर में किफायती बॉलिंग की, जिसमें सिर्फ 4 रन आए। विलियमसन और त्रिपाठी ने दो-दो रन जुटाए।
SRH vs GT Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 82/1 (12 ओवर)
लॉकी फर्ग्यूसन ने अच्छा ओवर निकाला
तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने 11वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने कुल तीन रन दिए, जिसमें दो रन लेग बाई के आए। वहीं, एक रन त्रिपाठी ने बनाया।
SRH vs GT Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 78/1 (11 ओवर)
हैदराबाद ने छुआ 75 का आंकड़ा
10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है, जिसके बाद हैदराबाद ने 75 का आंकड़ा छू लिया है। 10वें ओवर में नालकंडे ने 9 रन दिए। विलियमसन 25 और त्रिपाठी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SRH vs GT Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 75/1 (10 ओवर)
राशिद ने अभिषेक का शिकार
गुजरात को पहली सफलता लेग स्पिनर राशिद खान ने दिलाई है। उन्होंने नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा को पवेलियन की राह दिखाई। वह पुल करना चाहते थे लेकिन डीप मिडविकेट पर साई सुदर्शन को कैच थमा बैठे। उन्होंने 32 गेंदों में 6 चौकों की बदौलत 42 रन की पारी खेली। विलियमसन 22 और राहुल त्रिपाठी 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
SRH vs GT Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 66/1 (9 ओवर)
हार्दिक ने दर्शन नालकंडे को सौंपी गेंद
कप्तान हार्दिक पांड्या आठवें ओवर में दर्शन नालकंडे को गेंद सौंपी। उन्होंने 7 रन दिए। अभिषेक ने पांच और विलियमसन ने 2 रन जुटाए। अभिषेक 37 और विलियमसन 21 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
SRH vs GT Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 58/0 (8 ओवर)
सनराइजर्स का पचासा हुआ कंप्लीट
चार ओवर में 11 रन बनाने वाली सनराइजर्स काा सातवां ओवर खत्म होने के बाद पचासा कंप्लीट हो चुका है। सातवां ओवर राशिद खान ने फेंका, जिसमें 9 रन आए। इस दौरान अभिषेक ने एक चौका भी जड़ा।
SRH vs GT Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 51/0 (7 ओवर)
अभिषेक ने फर्ग्यूसन पर चार चौके ठोके
धीमी शुरुआत करने वाले अभिशेक ने छठे ओवर में बेहद आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन पर चार चौके ठोके दिए। उन्होंने पहली, दूसरी, तीसरी और पांचवीं गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। अभिषेक 24 और विलियमसन 18 के निजी स्कोर पर हैं।
SRH vs GT Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 42/0 (6 ओवर)
केन विलियमसन ने अपने हाथ खोले
केन विलियमसन ने पांचवां ओवर करने आए शमी के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने पहली गेंद पर डीप मिडविकेट पर चौका और दूसरी गेंद पर डीप स्क्वेयर लेग की दिशा में छक्का जड़ा।
SRH vs GT Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 25/0 (5 ओवर)
हार्दिक ने फिर शानदार ओवर डाला
हार्दिक पांड्या ने फिर शानदार ओवर डाला है। उन्होंने चौथे ओवर में चार रन खर्च किए। अभिषेक और विलियिसम ने दो-दो रन जुटाए।
SRH vs GT Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 11/0 (4 ओवर)
शमी ने एक और अच्छा ओवर निकाला
शमी ने एक और अच्छा ओवर निकाला है। उन्होंने तीसरे ओवर में केवल 2 रन दिए। विलियमसन ने पहली गेंद जबकि अभिषेक ने अंतिम गेंद पर रन लिया।
SRH vs GT Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 7/0 (3 ओवर)
पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी की
दूसरे ओवर में कप्तान हार्दिक पांड्या ने खुद गेंद थामी और बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने महज 1 रन दिया, जो विलियमसन ने पांचवीं गेंद पर बनाया।
SRH vs GT Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 5/0 (2 ओवर)
लक्ष्य का पीछा करने उतरे विलियमसन-अभिषेक
गुजरात की तरफ से लक्ष्य का पीछा करने के लिए कप्तान केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा आए हैं। वहीं, गुजरात के लिए पहला ओवर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने डाला. जिसमें 4 रन आए। विलियमसन ने तीन और अभिषेक ने एक रन बनाया।
SRH vs GT Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 4/0 (1 ओवर)
गुजरात ने हैदराबाद को दिया 163 का टारगेट
गुजरात ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य रखा है। 20वां ओवर नटराजन ने किया, जिसमें उन्होंने सात रन दिए। चौथी गेंद पर राहुल तेवतिया (6) रन आउट हुए और अंतिम गेंद पर राशिद खान (0) बोल्ड हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या 42 गेंदों में 50 रन बनाकर नाबाद रहे।
SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स 162/7 (20 ओवर)
अभिनव मनोहर ने खेली 35 रन की पारी
गुजरात को पांचवां झटका अभिनव मनोहर के रूप में लगा है। उन्होंने 21 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का मारा। मनोहर को भुवी ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पवेलियन भेजा। वह छक्के लगाने के प्रयास में लॉन्ग ऑफ पर राहुल त्रिपाठी के हाथों लपके गए।
SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स 155/5 (19 ओवर)
मनोहर ने लगाया सिक्स और चौका
मनोहर ने नटराजन द्वारा किए 18वें ओवर में दो शानदार शॉट लगाए। उन्होंने चौथी गेंद फुलटॉस मिलने के बाद मिडविकेट के ऊपर से सिक्स जड़ा और अंतिम गेंद पर कवर की दिशा में चौका जमाया।
SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स 148/4 (18 ओवर)
भुवनेश्वर कुमार ने खर्च किए 9 रन
भुवनेश्वर कुमार ने 17वें ओवर में 9 रन खर्च किए। दूसरी गेंद पर मनोहर ने पुल किया और विकेटकीपर के ऊपर से चौका बटोरा। इसके अलावा उन्होंने एक और पांड्या ने चार रन दौड़क लिए।
SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स 135/4 (17 ओवर)
मनोहर ने जेनसेन पर ठोका चौका
मनोहर ने 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर चौका जमाया। मनोहर को रूम मिला, जिसके बाद उन्होंने थर्ड मैन की दिशा में बाउंड्री हासिल की। मनोहर 16 और पांड्या 41 रन बनाकर टिके हैं।
SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स 126/4 (16 ओवर)
मनोहर ने उमरान पर दो चौके लगाए
अभिनव मनोहर ने 15वां ओवर करने आए उमरान मलिक के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका लगाया। हालांकि, दोनों बाउंड्री बल्ले का किनारा लगने के बाद आईं। मनोहर 11 और पांड्या 30 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स 118/4 (15 ओवर)
मिलर को जेनसेन ने किया आउट
डेविड मिलर अपने रंग में नजर नहीं आए। वह धीमी गति से बल्लेबाजी कर पेलियन लौट गए। उन्होंने 15 गेंदों में 12 रन बनाए। उन्हें जेनसेन ने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। मिलर ने चहलकदमी कर पुल किया लेकिन शॉर्ट मिडविकेट पर अभिषेक शर्मा को कैच थमा बैठे। हार्दिक पांड्या 38 और अभिनव मनोहर ने 2 रन जुटा लिए हैं।
SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स 108/4 (14 ओवर)
उमरान मलिक ने 13 रन खर्च किए
उमरान मलिक ने 13वें ओवर में 13 रन खर्च किए। हार्दिक ने एक चौके समेत सात और मिलर ने एक रन बनाया। वहीं, उमरान ने पांच रन वाइड के दिए।
SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स 102/3 (13 ओवर)
नटराजन ने किफायती ओवर फेंका
नटराजन ने 12वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की, जिसमें 5 रन आए। मिलर और पांड्या ने दो-दो रन बनाए और नटराइज ने एक वाइड बॉल फेंकी। बता दें कि पिछली 20 गेंदों से गुजरात ने कोई बाउंड्री नहीं लगाई है।
SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स 89/3 (12 ओवर)
सुंदर ने एक और अच्छा ओवर निकाला
सुंदर ने हैदराबाद के लिए एक और अच्छा ओवर निकाला है। उन्होंने 11वें ओवर में महज 4 रन दिए। पांड्या और मिलर ने दो-दो रन जुटाए।
SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स 84/3 (11 ओवर)
उमरान मलिक ने दिए सात रन
10वां ओवर डालने आए उमरान मलिक ने सात रन खर्च किए। डेविड मिलर ने पांच और पांड्या ने दो रन जोड़े। मिलर 6 और पांड्या 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स 80/3 (10 ओवर)
हार्दिक पांड्या ने लगाया दमदार सिक्स
हैदराबाद के लिए नौवां ओवर एडेन मार्कराम ने किया, जिसमें 9 रन आए। हार्दिक पांड्या ने चौथी गेंद पर दमदार सिक्स लगाया। उन्होंने फ्लाइटेड गेंद को मिडविकेट बाउंड्री के पार भेजा। यह उनके आईपीएल करियर का 100वां छक्का है।
SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स 73/3 (9 ओवर)
वेड को उमरान ने भेजा पवेलियन
तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने हैदराबाद को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने आठवें ओवर की अंतिम गेंद पर मैथ्यू वेड का शिकार किया। वेड 149 किलोमीटर की गति से आई गेंद पर चूक गए और एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने 19 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 19 रन बनाए।
SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स 64/3 (8 ओवर)
सुदंर ने किफायती ओवर निकाला
सुंदर ने सातवें ओवर में किफायती गेंदबाजी की और सिर्फ रन दिए। वेड और पांड्या ने दो-दो रन जुटाए। वेड 19 और पांड्या 6 के निजी स्कोर पर हैं।
SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स 55/2 (7 ओवर)
सुदर्शन ने सस्ते में गंवाया विकेट
गुजरात को दूसरा झटका साई सुदर्शन के तौर पर लगा है। गिल के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए सुदर्शन ने सस्ते में विकेट गंवा दिया। उन्होंने 9 गेंदों में 11 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 2 चौके जड़े। सुदर्शन को टी नटराजन ने छठे ओवर की चौथी गेंद पर केन विलियमसन के हाथों लपकवाया। वेड 17 और हार्दिक पांड्या 4 के निजी स्कोर पर हैं।
SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स 51/2 (6 ओवर)
मार्को जेनसेन ने दिए 6 रन
मार्को जेनसेन ने पांचवें ओवर में रन खर्च किए। दूसरी गेंद पर सुदर्शन के बल्ले का किनार लगकर बाउंड्री के पार भी गई। सुदर्शन बाउंसर पर पुल करने की फिराक में थे।
SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स 42/1 (5 ओवर)
वॉशिंगटन सुंदर ने थामीं गेंद
कप्तान विलियमसन ने चौथे ओवर में वॉशिंगटन सुंदर को गेंद थमाई, जिसमें 6 रन आए। वेड ने चौथी गेंद पर चौका लगाया और पाचवीं गेंद पर एक गेंद रन लिया। वहीं, साई सुदर्शन ने अंतिम गेंद पर एक रन बनाया।
SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स 36/1 (4 ओवर)
शुभमन गिल बने भुवनेश्वर का शिकार
पहले ओवर में खराब गेंदबाजे के बाद भुवनेश्वर ने जबरदस्त वापसी की है। उन्होंने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई है। भुवी ने शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। गिल ने बेहतरीन कवर ड्राइव मारा लेकिन राहुल त्रिपाठी ने डाइव लगाकर एक गेंद से कैच पकड़ लिया। उन्होंने 9 गेंदों में एक चौके के जरिए 7 रन बनाए।
SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स 30/1 (3 ओवर)
गिल ने जेनसेन पर चौका जमाया
शुभनन गिल ने दूसरा ओवर करने आए मार्को जेनसेन पर शानदार चौका लगाया। उन्होंने लेंथ गेंद को उठाकर मिडऑन के ऊपर से मारा, जो एक टप्पे में बाउंड्री के पार गई।
SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स 24/0 (2 ओवर)
पारी का आगाज करने आए गिल-वेड
गुजरात की ओर से पारी का आगाज करने के लिए शुभमन गिल और मैथ्यू वेड आए हैं। वहीं, हैदराबाद की गेंदबाजी आक्रमण की कमान भुवनेश्वर कुमार ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 17 रन लुटा डाले। वेड ने एक चौके समेत 5 और गिल ने एक रन बनाया। इसके अलावा भुवनेश्वर ने 11 रन वाइड के दिए।
SRH vs GT Live Score: गुजरात टाइटन्स 17/0 (1 ओवर)
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11
केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, शशांक सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को जेनसेन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक और टी नटराजन।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
हार्दिक पांड्या (कप्तान), मैथ्यू वेड, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, दर्शन नालकंडे और मोहम्मद शमी।
टॉस गंवाने के बाद क्या बोले हार्दिक?
टॉस हारने के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि ओस की वजह से हम भी पहले गेंदबाजी करते। हम यहां पहली बार खेल रहे हैं। जीतना हमेशा अच्छा होता है, लेकिन हमारे लिए प्रोसेस अधिक महत्वपूर्ण है। हमें परिणाम इसलिए मिले क्योंकि हमने अपनी योजनाओं का पालन किया।
हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
हैदराबाद ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद कप्तान विलियमसन ने कहा कि हमने गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ओस संभावित फैक्टर है। हम लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश करेंगे। हमने दूसरे मैच में और फिर तीसरे मैच में सुधार देखा और उम्मीद है कि हम यहां और सुधार कर सकते हैं। हमें अलग-अलग मैदानों पर खेलते हुए ढलना आना चाहिए।
दो हजारी बनने के नजदीक केन
डेविड वार्नर और शिखर धवन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2000 रन बनाने वाला तीसरे खिलाड़ी बनने के लिए केन विलियमसन को 65 रन चाहिए।
मैच से पहले मुस्कुराहट बिखेरते टाइटन्स
All smiles ahead of our encounter no. 4️⃣ #SRHvGT#SeasonOfFirsts #AavaDe pic.twitter.com/RMQDkg2I8l
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 11, 2022
300 सिक्स के करीब निकोलस पूरन
निकोलस पूरन को टी20 क्रिकेट में 300 छक्के पूरे करने के लिए तीन सिक्सक की दरकार है।
केन को गेंदबाजी करना खुशी की बात: राशिद
गुजरात के उपकप्तान राशिद खान ने कहा कि केन विलियमसन जैसे बल्लेबाज को गेंदबाजी करना हमेशा बहुत खुशी की बात होती है।
"Bowling to someone like Kane is always a huge pleasure"
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 11, 2022
Vice-Captain Rashid Khan shares his thoughts before #SRHvGT #SeasonOfFirsts #AavaDe #TATAIPL @atherenergy pic.twitter.com/JDjvNk1S8J
टाइटन्स से भिड़ने के लिए तैयार सनराइजर्स
Excited, prepared and ready to face the Titans tonight #SRHvGT #OrangeArmy #ReadyToRise #TATAIPL pic.twitter.com/iZcCOo7uEs
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 11, 2022
जानिए, मैच की रिपोर्ट और मौसम का हाल
गुजरात-हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल का जानने के िए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...।
सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड
केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरण, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, आर समर्थ, शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रोमेरियो शेफर्ड, मार्को जेनसन, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, सीन एबॉट, कार्तिक त्यागी, सौरभ तिवारी, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन।
गुजरात टाइटन्स का स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), राशिद खान, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, अभिनव सदरंगानी, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, विजय शंकर, जयंत यादव, डोमिनिक ड्रेक्स, दर्शन नालकांडे, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ , प्रदीप सांगवान, डेविड मिलर, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, वरुण आरोन, बी साई सुदर्शन।
