LIVE

UP Board UPMSP 10th 12th Result 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, यहां देखें पासिंग परसेंटेज

UP Board 10th 12th Result 2022 on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, Sarkari Result 2022 (यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट): खत्म हुआ इंतजार, जारी हो गया यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी ने आज यानी 18 जून 2022 को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 19, 2022, 13:23 IST
Follow on Google News
UP Board UPMSP 10th 12th Result 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, यहां देखें पासिंग परसेंटेज

UP Board 10th 12th Result 2022, Sarkari Result 2022:खत्म हुआ इंतजार, जारी हो गया यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी ने आज यानी 18 जून 2022 को 10वीं  और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड परिणाम, टॉपर्स, चेक करने के लिए सीधा लिंक, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और अन्य उपयोगी अपडेट भी यहां दिए जाएंगे।

UP Board 12th Result 2022 Direct Link LIVE: Check marks here | UP Board 10th 12th Result 2022 LIVE: Check Marks here

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षाओं के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन उपस्थित छात्रों की संख्या 47,75,749 थी। 10वीं के रिजल्ट के बाद 12वीं कक्षा का 12वीं का रिजल्ट ठीक 4 बजे जारी कर दिया गया है।

UP Board 10th Result 2022 Direct Link | UP Board Result 2022 Roll No Wise | UP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link

JUN 19, 2022 13:16 IST

UP Board Result 2022 Live - फटाफट चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद जिन छात्रों ने अब तक अपना परीक्षा परिणाम नहीं चेक किया है, वो फटाफट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेत कर सकते हैं। 

JUN 19, 2022 12:38 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां जानें पासिंग परसेंटेज

बता दें  इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 22 लाख 37 हजार 578 छात्र सामिल हुए थे, जिसमें से 19 लाख 92 हजार 249 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। पासिंग परसेंटेज में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। लड़कों का पासिंग परसेंटेज 9 लाख 80 हजार 543 है, जबकि लड़कियों का पासिंग परसेंटेज19 लाख 92 हजार 249 है। 

JUN 19, 2022 11:54 IST

UP Board Result 2022 Live - 3 लाख छात्र हुए फेल

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 3 लाख से ज्यादा फेल हुए हैं। बता दें फेल होने के बाद छात्रों के पास दोबारा उसी कक्षा में बैठने के अलावा कोई दूसरा विकल्प मौजूद नहीं है। 

JUN 19, 2022 11:25 IST

UP Results 2022 Live - यहां चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आपने अब तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है, तो नीचे दिए इस लिंक पर क्लिक कर परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

upmsp.edu.in

upresults.nic.im

JUN 19, 2022 10:42 IST

UP Board Result 2022 Live - 4 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में नहीं हुए शामिल

बता दें इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा करीब 3 हजार सेंटर्स पर आयोजित की गई थी तथा सभी परीक्षा सेंटर्स पर दो परीक्षा निरीक्षक के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, यहां नकल की कोई गुंजाइश नहीं थी। यही कारण था कि 4 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे।

JUN 19, 2022 10:02 IST

UP Board Result 2022 Live - मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद से ट्वीटर 10वीं 12वीं के छात्रों का  बधाई का सिलसिला शुरू हो चुका है।बीते दिन रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

JUN 19, 2022 09:34 IST

UP Board Result 2022 Live - ऐसे मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र लगातार अपनी ओरिजिनल मार्कशीट को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्द करवा दी जाएगी। छात्र संबंधित स्कूल से अपनी असला मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। 

JUN 19, 2022 08:56 IST

UP Board Result 2022 Live - पढ़ने के लिए की गई है व्यवस्था

बता दें जेल में कैदियों केो पढ़ने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई थी। यहां पर्याप्त मात्रा में पाठन सामाग्री उपलब्ध है तथा कैदियों को पढ़ने के लिए पूरा समय दिया गया है। जेल में कैदियों का इतना अच्छा रिजल्ट वाकई में काबिल-ए-तारीफ है। 

JUN 19, 2022 08:20 IST

UP Board Result 2022 - सहारनपुर जेल ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

बता दें इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 99 कैदियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 67 वकैदी पास हुए थे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करें तो सहारनपुर जेल के कैदियों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इस जेल के एक कैदी ने 72 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 

JUN 19, 2022 07:50 IST

UP Board Result 2022 Live - 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार कुल 51 लाख 92 हजार 689 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें से 47 लाख 75 हजार 749 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। करीब 4 लाख से अधिक छात्र किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। हालांकि अब लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है, यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 

JUN 19, 2022 07:20 IST

UP Board Result 2022 Live - 10वीं की परीक्षा में कैदियों ने किया अच्छा प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने बीते दिन 10वीं 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। बता दें 10वीं 12वीं कक्षा में आम छात्रों के साथ जेल के कैदियों ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। जी हां 10वीं की परीक्षा में फिरोजाबाद, सहारनपुर, बरेली, गाजियाबाद, लखनऊ और रावाणसी के जेलों से कुल 103 कैदी शामिल हुए थे, जिसमें से 95 कैदी अच्छे मार्क्स से उत्तीर्ण हुए थे। यहां पासिंग परसेंटेज 92 प्रतिशत से ऊपर रहा है। 

JUN 19, 2022 05:57 IST

UP Board Result 2022: जेल के कैदियों का शानदार प्रदर्शन

वाराणसी और बरेली की दो केंद्रीय जेलों सहित उत्तर प्रदेश की 17 अलग-अलग जेलों के कैदियों ने यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2022 में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके परिणाम शनिवार को बोर्ड की ओर से घोषित किए गए हैं। इससे संबंधित विवरण आप नीचे देख सकते हैं।

JUN 18, 2022 23:55 IST

UP Board Result 2022: बीते साल भी शानदार था कैदियों का पास प्रतिशत

साल 2019 की यूपी बोर्ड परीक्षाओं में, हाई स्कूल परीक्षा में कैदियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.42 था जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में यह 77.59 प्रतिशत था।

JUN 18, 2022 23:38 IST

UP Board 10th Result 2022: गाजियाबाद जेल से सबसे ज्यादा कैदियों ने भरे फॉर्म

हाईस्कूल परीक्षा में गाजियाबाद जेल में अधिकतम 34 कैदी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन थे जबकि इंटर की परीक्षा में भी गाजियाबाद जेल में अधिकतम 28 कैदी थे, जिन्होंने परीक्षा फॉर्म भरे थे।

JUN 18, 2022 23:09 IST

UP Board Result 2022: इन जिला जेलों में शत प्रतिशत परिणाम

हाई स्कूल परीक्षा में बरेली, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, रामपुर, लखनऊ और वाराणसी समेत 7 जेलों के कैदियों ने शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किए हैं, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में आगरा, गाजियाबाद, फर्रुखाबाद, सहारनपुर और कानपुर नगर जेल सहित 5 जेलों के कैदियों ने 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया।

JUN 18, 2022 22:22 IST

UP Board 10th 12th Result 2022: बोर्ड परीक्षा पास करने वाले जेल के कैदी

हाई स्कूल परीक्षा में कुल 95 जेल कैदियों को सफल घोषित किया गया, जिनमें 92 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं, और इंटरमीडिएट परीक्षा में 68 कैदी पास हुए जोकि सभी पुरुष हैं।

JUN 18, 2022 21:46 IST

UP Board Result 2022: करीब 200 कैदियों ने दी यूपी बोर्ड की परीक्षा

113 पुरुषों और 3 महिलाओं सहित कुल 116 जेल कैदियों ने हाई स्कूल के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 115 पुरुषों और 1 महिला सहित अन्य 116 कैदियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रजिस्टर किया था। दो परीक्षाओं में कुल 199 कैदी उपस्थित हुए, जिनमें हाई स्कूल में 103 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 96 कैदी शामिल हैं।

JUN 18, 2022 21:05 IST

UP Board Result 2022: कैदियों का पास प्रतिशत

एचटी की एक रिपोर्ट के अनुसार 17 जिला जेलों के कैदियों ने हाई स्कूल परीक्षाओं में 92.23 प्रतिशत और इंटरमीडिएट परीक्षा में 70.83 प्रतिशत का समग्र पास प्रतिशत दर्ज किया है। साल 2020 की तुलना में हाई स्कूल में 0.24% की गिरावट और इंटरमीडिएट में 13.17% की गिरावट दर्ज की गई है।

JUN 18, 2022 20:31 IST

UP Board 10th and 12th Result 2022: 17 जिलों के जेल कैदियों का रिजल्ट भी घोषित

वाराणसी और बरेली की दो केंद्रीय जेलों सहित उत्तर प्रदेश की 17 विभिन्न जेलों के कैदियों ने यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसके परिणाम शनिवार को बोर्ड की ओर से घोषित किए गए। इन रिजल्ट का इंतजार ना सिर्फ अपने करियर के लिए घरों से आकर परीक्षा देने वाले लोग बल्कि जेल के कैदी भी कर रहे थे।

JUN 18, 2022 19:24 IST

UP Board Class 12th Result 2022: 12वीं परीक्षा को पास करने वाले छात्र

अगर यूपी बोर्ड रिजल्ट की बात करें तो इस साल 19 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा पास की है। इसके अलावा इस साल 9.2 लाख से ज्यादा लड़कियों ने भी परीक्षा को पास किया है। 9.8 लाख से अधिक लड़कों ने परीक्षा पास की।

JUN 18, 2022 18:53 IST

UP Board Class 12th Result: टॉपर्स लिस्ट

अगर टॉपर्स की बात करें तो बाल कृष्ण, प्रखर पाठक, दीया मिश्रा, आंचल यादव और अभिमन्यु वर्मा ने टॉप में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। छात्र अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर अभी चेक कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 18:06 IST

UP Board Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव

UPMSP कक्षा 12वीं परीक्षा 2022 अब यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना यूपी इंटर रिजल्ट 2022 चेक कर सकते हैं। यूपी शिक्षा बोर्ड ने आज, 18 जून, 2022 को 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम यूपी घोषित किया और परिणाम लिंक अब सक्रिय हैं।

JUN 18, 2022 17:01 IST

UP Board Result 2022 Live - लड़कियों ने लहराया परचम

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की लड़कियों ने अपना परचम लहरा दिया है। दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज लड़कियों से ज्यादा है। 

JUN 18, 2022 16:43 IST

UP Board Result 2022 Live - इसलिए हुई थी रिजल्ट में देरी

बता दें विधानसभा चुनाव के कारण इस बार 10वीं 12वीं की परीक्षाका शेड्यूल देरी से जारी किया गया था, वहीं अंग्रेजी का पेपर लीक हो जाने के कारण इस बार रिजल्ट में देरी हुई है। हालांकि अब छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। 

JUN 18, 2022 16:29 IST

UP Board Result 2022 Live - लड़कियों का पासिंग परसेंटेज लड़कों से ज्यादा

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की लड़कियों ने एक बार फिर परचम बुलंद कर दिया है। बता दें यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा का पासिंग पर परसेंटेज 85.33 प्रतिशत है, जिसमें लडकों का पासिंग परसेंटेज 81.21 है। जबकि लड़कियों 90.15 प्रतिशत छात्राएं 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण हुई हैं।

JUN 18, 2022 16:18 IST

UP Board Result 2022 Live - ट्वीटर पर शुभकामनाओं का सिलसिला

यूपी बोर्ड 10वीं के बाद 12वीं का भी रिजल्ट जारी हो गया है। 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही ट्वीटर पर शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। बता दें इस बार एक साल बाद यूपी बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी इसलिए ये रिजल्ट और भी खास है। 

JUN 18, 2022 16:02 IST

UP Board Result 2022 Live - जारी हो गया यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 15:55 IST

UP Board Result 2022 Live - जारी होने वाला है रिजल्ट

यूपी बोर्ड 12वीं के छात्रों को सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कुछ ही देर में 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresult.nic,in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

JUN 18, 2022 15:42 IST

UP Board Result 2022 Live - जल्द उपलब्ध होगी मार्कशीट

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक आपको बता दें यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद संबंधित स्कूल में छात्रों की मार्कशीट उपरलब्ध करवा दी जाएगी। छात्रों को स्कूल से अपनी मार्कशीट और माइग्रेशन कलेक्ट करना होगा।

JUN 18, 2022 15:26 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - लाखों छात्रों ने करवाया था पंजीकरण

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 24 लाख 11 हजार 35 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें से कुल 22,50,742 छात्र उपस्थित थे। वहीं किसी कारणवश 1 लाख 60 हजार 293 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं थे। ऐसे में जल्द ही कक्षा 12वीं के छात्रों का भी इंतजार खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है।

JUN 18, 2022 15:10 IST

UP Board Result 2022 Live - यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा इस बार मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों की संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया था। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 14:59 IST

UP Board Result 2022 Live - SMS के माध्यम से ऐसे चेक करें रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है, यदि रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश हो रही है, तो आपको निराश होने की जरूत नहीं है। छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्च चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपनो फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं, अब UP10 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर दर्ज कर 56263 पर भेज दें। मैसेज के तौर पर आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 

JUN 18, 2022 14:46 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - 4 बजे आएगा 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के बाद 12वीं छात्र अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें बोर्ड आज 4 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 

JUN 18, 2022 14:01 IST

UP Board 10th Result 2022 - जारी हो गया यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड ने 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

JUN 18, 2022 13:50 IST

UP Board result 2022 : जारी होने वाला है रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होनें में अब मात्र 10 मिनट बाकी हैं। छात्रों से अनुरोध है कि अपना अपने सिस्टम में यूपी बोर्ड की आधिकारिक साइट खोल लें, रिजल्ट जारी होते लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

JUN 18, 2022 13:44 IST

UP Board Result 2022 Live - अपना रोल नंबर अपने पास रखें

यूपी बोर्ड के 10वीं के छात्रों से अनुरोध है कि अपना अपना रोल नंबर अपने पास रख लें, रिजल्ट जारी होने में मात्र 16 से 17 मिनट हैं। ताकि रिजल्ट जारी होते ही आप अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकें। 

JUN 18, 2022 13:37 IST

UP Board Result 2022 Live - ना हों निराश

रिजल्ट की घड़ी जैसे जैसे पास आती जा रही है, छात्रों  दिल की धड़कन तेज हो गई है। हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बोर्ड ने सभी छात्रों को प्रैक्टिकल में अच्छे मार्क्स दिए हैं। 

JUN 18, 2022 13:26 IST

UP Board Result 2022 Live - कुछ देर में आ जाएगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रेस कांफ्रेंस की तैयारिया शुरू कर दी हैं। कुछ ही देर में बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचने वाले हैं। बता दें मात्र 30 मिनट में बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर देगा। छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। 

JUN 18, 2022 13:18 IST

UP Board Result 2022 Live - मार्च से अप्रैल में आयोजित की गई थी परीक्षा

इस बार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। बता दें पिछली बार कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। ऐसे में छात्र बेसब्री से अपना रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कुछ ही देर मे ंछात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। 

JUN 18, 2022 13:01 IST

UP Board Result 2022 Live - 51 लाख से अधिक छात्रों ने करवाया था अपना पंजीकरण

बता दें इस बार यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट यानी 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए 51 लाख 92 हजार 689 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें से 47 लाख 75 हजार 749 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। 4 लाख से अधिक छात्र किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। 

JUN 18, 2022 12:46 IST

UP Board Result 2022 Live - राज्य के शिक्षा मंत्री करेंगे रिजल्ट की घोषणा

बता दें आज यानी 18 जून 2022 को ठीक 2 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री गुलाब देवी प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से 10वीं के रिजल्ट की घोषणा करेंगी, इसके तुरंत बाद लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं शाम 4 बजे 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। छात्रों से अनुरोध है कि अपना इंटरनेट दुरूस्त रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही आप अपना परीक्षा परिणाम सबसे पहले देख सकें।  

JUN 18, 2022 12:44 IST

Sarkari Result 2022 Live - यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

पिछले आंकड़ों को देखें तो साल 2021 में यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जुलाई के अंतम सप्ताह में जारी किया गया था। हालांकि इस बार रिजल्ट में देरी नहीं हो रही है, बोर्ड परीक्षा एक से डेढ़ महीने के भीतर रिल्ट जारी कर रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक कर सकेंगे। 

JUN 18, 2022 12:37 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - यहां मिलेगी ओरिजिन मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र अपने संबंधित स्कूल से अपनी मार्कशीट और माइग्रेशन कलेक्ट कर सकेंगे। इस बीच यदि आप किसी दूसरे स्कूल या विश्वविद्यालय में अपना दाखिला करवाना चाहते हैं, तो इंटरनेट पर जारी मार्कशीट से अपना एडमिशन करवा सकते हैं। 

JUN 18, 2022 12:29 IST

UP Board Result 2022 Live - ऑफलाइन आयोजित की गई थी परीक्षाएं

पिछले साल कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी। लेकिन इस बार राज्य सरकार के निर्देश के बाद बोर्ड ने ऑफलाइन मोड पर परीक्षा आयोजित की थी। ऐसे में छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड कुछ ही देर में रिजल्ट जारी करने वाला है।

JUN 18, 2022 12:21 IST

UP Board Result 2022 Live - सीएम योगी ने दिया था निर्देश

बता दें हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड को निर्देश दिया था कि 10वीं 12वीं के छात्र अपने रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ऐसे में जल्द रिजल्ट जारी करें। तथा रिजल्ट जारी करने से पहले व बाद में छात्रों को सूचित किया जाना चाहिए।

JUN 18, 2022 11:56 IST

UP Board Result 2022 Live - थ्योरी व प्रैक्टिकल में होना चाहिए पास

यहां पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी व प्रैक्टिकल दोनों में पास होना अनिवार्य है। किसी भी एक विषय या प्रैक्टिकल में कम मार्क्स आने पर कंपार्टमेंट लग सकती है। हालांकि निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ने प्रैक्टिकल में सभी छात्रों को अच्छे मार्क्स दिए हैं। 

JUN 18, 2022 11:33 IST

UP Board Result 2022 - एसएमएस माध्यम से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

कई बार रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश हो जाती है, ऐसे में छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स पर जाएं, अब UP10 या UP12 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर टाइप कर 56263 पर सैंड करें। आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। ध्यान रहे एसएमएस के माध्यम से अपने रोल नंबर का खास ध्यान रखें, भूलकर भी गलत रोल नंबर ना र्ज करें। 

JUN 18, 2022 11:13 IST

UP Board Result 2022 Live - कम अंक आने पर क्या करें

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में इससे कम मार्क्स आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। वहीं यदि आपके किसी विषय में न्यूनतम मार्क्स से ज्यादा हैं, लेकिन कम मार्क्स होने की वजह से परसेंटेज कम हो रहा है तो स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 18, 2022 10:47 IST

UP board result 2022 Live - टॉपर्स की लिस्ट की जाएगी जारी

यूपी बोर्ड इस बार टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉपर्स को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन  कयास लगाया जा रहा है कि रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स को मुख्यमंत्री के कार्यालय बुलाया जाएगा और सम्मानित किया जाएगा। 

JUN 18, 2022 10:29 IST

UP Board Result 2022 Live - फर्जी वेबसाइट से बचें

रिजल्ट जारी होन के बाद किसी भी फर्जी वेबसाइट पर अपने परीक्षा परिणाम ना चेक करें। रिजल्ट चेक करने के लिए UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर ही अपना रिजल्ट चेक करें। यहां आपको सबसे पहले और सबसे सटीक जानकारी दी जाएगी। 

JUN 18, 2022 10:10 IST

UP Board Result 2022 - तैयारी शुरू

यपी बोर्ड का रिजल्ट जारी करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बोर्ड के अधिकारी साइट चेक करने के साथ सर्वर की चेकिंग कर रहे हैं। बता दें ठीक 1 बजे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी तथा 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस की समाप्ति के साथ रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। 

JUN 18, 2022 09:59 IST

UP Board Result 2022 Live - सर्वर की हो रही चेकिंग

यूपी बोर्ड के 10वीं 12वीें के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के लिए प्रेस कांफ्रेंस की तैयारी लगभग शुरू कर दी है। बोर्ड के तमाम अधिकारी व शिक्षक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कार्यालय पहुंच चुके हैं। अधिकारियों द्वारा साइट की चेकिंग की जा रही है ताकि रिजल्ट जारी होने के सर्वर डाउन ना हो। 

JUN 18, 2022 09:08 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - रिजल्ट जारी करने से पहले किया जाएगा सूचित

यूपी बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने जून के पहले सप्ताह में कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया था। तथा 15 जून तक सभी छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड कर दिया गया था। ऐसे में अब योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद आज रिजल्ट जारी किया जा रहा है। बता दें रिजल्ट जारी करन के बाद बोर्ड द्वारा छात्रों को सूचित किया जाएगा, क्योंकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड को निर्देश दिया है कि रिजल्ट जारी करने से पहले व बाद में छात्रों को सूचित किया जाना चाहिए। 

JUN 18, 2022 08:45 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा

बता दें रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।इसके लिए हमारे इस लिंक से जुड़े रहें, रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा। 

JUN 18, 2022 08:22 IST

UP Board Result 2022 Live - नकल की नहीं थी कोई गुंजाइश

बता दें इस बार यूप बोर्ड की परीक्षा 3 हजार से अधिक सेंटर्स पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी तथा प्रत्येक परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निरीक्षक के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। यहां नकल की कोई गुंजाइशन नहीं थी। यही कारण था कि 4 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। 

JUN 18, 2022 07:58 IST

UP Board Result 2022 - इस आधार पर मिलेंगे नंबर

इस बार बोर्ड परीक्षा से पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सिलेबस व मार्किंग स्की में काफी बददलाव किया था। इसके अनुसार कुल 100 नंबर के पेपर में 80 मार्क्स थ्योरी के होंगे, बाकी 20 मार्क्स प्रैक्टिकल के मिलेंगे। ध्यान रहे जिन विषयों में प्रैक्टिकल की परीक्षा ली गई है उनमें थ्योरी यानी लिखित परीक्षा के 70 अंक और प्रैक्टिकल के 30 नंबर जुड़ेंगे। छात्रों को थ्योरी में पास होने के लिए 70 में से 25 अंक चाहिए होंगे, जबकि कुल मिलाकर पास होने के लिए 100 में से 33 अंक चाहिए होंगे।

JUN 18, 2022 07:36 IST

UP Board Result 2022 Live - बोर्ड के अधिकारी करेंगे रिजल्ट की घोषणा

यूपी बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद10वीं 12वीं का रिजल्ट बोर्ड के निदेशक सरिता तिवारी और सचिव दिव्यकांत शुक्ला जारी करेंगे।साथ ही रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके तुरंत बाद से छात्र अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUN 18, 2022 07:31 IST

UP Board Result 2022 Live - मोबाइल फोन से कैसे देखें रिजल्ट

मोबाइल पर 10वीं 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले गूगल क्रोम पर जाएं, अब यहां पर यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in दर्ज करे। आपके स्क्रीन पर सीधे लॉगिन पेज खुल जाएगा। यहां अपनो रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करने के बाद कैप्चा एंटर कर सबमिट पर क्लिक करें। आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

JUN 18, 2022 07:16 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Live - इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट एग्जाम में अंतर

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के एग्जाम को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। बता दें कंपार्टमेंट का पेपर उन छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है, जिनके एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक होते हैं। वहीं इंप्रूवमेंट का पेपर उन छात्रों के लिए होता है, जो प्रत्येक विषय में पास होते हैं लेकिन अपने नंबरों से असंतुष्ट होते हैं।

JUN 18, 2022 06:59 IST

UP Board Result 2022 Live - कम अंक आने पर क्या करें

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि छात्र अपने नंबर से असंतुष्ट हैं तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए इंप्रूवमेंट का एग्जाम आयोजित करता है। लेकिन ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के 10 दिनों के भीतर इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए फॉर्म भरना होता है, इसके लिए छात्रों को विषयवार भुगतान करना होता है। 

JUN 18, 2022 06:45 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

छात्र लगातार अपने ओरिजिनल मार्कशीट के बारे में पूछ रहे हैं, बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक आज रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को 10 से 15 दिनों के भीतर ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र सकूल से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। इस बीच छात्र इंटरनेट पर जारी अंकपत्र से किसी दूसरे स्कूल या विश्वविद्यालय में दाखिला ले सकते हैं। 

JUN 18, 2022 06:25 IST

UP Board Result 2022, साइट क्रैश होने पर क्या करें

इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेद बॉक्स पर जाएं, अब UP10 या UP12 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेज दें। मैसेज के तौर पर आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। बता दें बोर्ड ने यह निर्ण साइट क्रैश हो जाने के कारण लिया है।

JUN 18, 2022 06:18 IST

UP Board Result 2022 - ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

- इसके लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर UP Board 10th Result 2022 या UP Board 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ के साथ अन्य विवरण दर्ज करें।

- आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।

JUN 18, 2022 06:08 IST

UP Board Result 2022 - यहां उपलब्ध होगा रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

JUN 18, 2022 05:59 IST

UP Board Result 2022 Live - ऑफलाइन आयोजित की गई थी परीक्षा

पिछले साल कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। लेकिन इस बार राज्य सरकार के आदेश के बाद बोर्ड ने कोराना गाइडलाइंस का पालन करते हुए ऑफलाइन मोड पर परीक्षाएं आयोजित की थी। ऐसे में छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, कुछ ही देर में इंतजार खत्म होने वाला है। 

JUN 18, 2022 05:51 IST

UP Board Result 2022 Live - योगी आदित्यनाथ करेंगे सम्मानित

यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने टॉपर्स की लिस्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स को मुख्यमंत्री कार्यालय बुलाकर सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

JUN 18, 2022 05:45 IST

UP Board Result 2022 Live - 47 लाख छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल

उत्तर प्रदेश 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसके लिए करीब 51 लाख 92 हजार 689 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि किसी कारणवश करीब 4 लाख छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। इसमें से 47 लाख 75 हजार 749 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था।

JUN 18, 2022 05:39 IST

UP Board Result 2022 Live - इसलिए हुई रिजल्ट में देरी

विधानसभा चुनाव के कारण इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल देरी से जारी किया गया था, वहीं इस बार अंग्रेजी का पेपर लीक होने के कारण इंग्लिश का पेपर दोबारा आयोजित किया गया था। यही कारण है कि रिजल्ट में देरी हुई है। हालांकि छात्रों को अब और अधिक इंतजार नहीं करना होगा। बोर्ड कुछ ही देर में 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम घोषित करने वाला है। 

JUN 18, 2022 05:33 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 - पास होने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य

यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। ध्यान रहे दो से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत से कम मार्क्स आने पर छात्र फेल माने जाएंगे। वहीं जिन छात्रों के 1 या 2 विषय में न्यूनतम मार्क्स आते हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। 

JUN 18, 2022 05:25 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों के संबंधित स्कूल में ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट और माइग्रेशन कलेक्ट कर सकेंगे। इस बीच छात्र यदि किसी दूसरे स्कूल में या फिर विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं तो इंटरनेट पर जारी मार्कशीट से एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

JUN 18, 2022 05:19 IST

UP Board Result 2022 Live - ऐसे देखें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर जाकर UP Board 10th Results 2022/UP Board 12th Results 2022 लिंक पर क्लिक करें।

आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा। 

अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।

नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें। 

JUN 18, 2022 05:12 IST

UP Board Result 2022 Live - यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी हो जाने के बाद छात्र नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक पर क्लिक कर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

JUN 18, 2022 04:36 IST

UP Board 10th 12th Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट आज

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2022 आज जारी होगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की डेट और समय भी घोषित कर दिया गया है। UPMSP के अधिकारी आज, शनिवार, 18 जून, 2022 को यूपी बोर्ड परिणाम 2022 की घोषिणा करेंगे। 10वीं परीक्षा का रिजल्ट दोपहर 2 बजे और उसके बाद 4 बजे 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाना है। नीचे के एक अपडेट में आप इस संबंध में पूरा नोटिस चेक कर सकते हैं।

JUN 17, 2022 23:54 IST

Uttar Pradesh Board Results 2022: लेटेस्ट अपडेट upmsp.edu.in पर करें चेक

यूपी बोर्ड के नतीजों के बारे में नियमित अपडेट के लिए छात्रों को upmsp.edu.in पर जाने की सलाह दी जाती है। नीचे बताई गई तिथि के अनुसार नियम समय पर रिजल्ट की घोषणा होने पर छात्र इस वेबसाइट की मदद से परिणाम के अपडेट्स भी चेक कर सकेंगे।

JUN 17, 2022 23:35 IST

UPMSP Class 10, 12 Result 2022: पासिंग ग्रेड और बोनस अंक

यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं, 12 वीं के परिणाम 2022 के लिए पास ग्रेड ग्रेड डी है। 33 से 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ग्रेड डी दिया जाएगा। छात्रों को पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए प्रश्नों के लिए कई विषयों में अतिरिक्त अंक या बोनस अंक प्रदान किए जाएंगे।

JUN 17, 2022 23:17 IST

Uttar Pradesh UPMSP Result 2022: परिणाम के बाद सप्लीमेंट्री एग्जाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, UPMSP उन छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री / कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है जो मुख्य परीक्षा पास नहीं करते हैं। इन परीक्षाओं के बारे में अधिक विवरण – तिथि, समय, आवेदन प्रक्रिया, आदि की घोषणा यूपी बोर्ड के परिणामों के बाद की जाएगी।

JUN 17, 2022 22:40 IST

UP Board result 2022: हाई स्कूल और इंटर मीडिएट रिजल्ट 18 जून को

इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 उम्मीदवार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 47 लाख से अधिक परीक्षा में शामिल हुए और 4,16,940 अनुपस्थित रहे। हाई स्कूल में रजिस्टर कुल 27,81,654 परीक्षार्थियों में से 25 लाख 25 हजार के करीब उपस्थित थे और 256647 अनुपस्थित थे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में कुल 2411035 रजिस्टर अभ्यर्थियों में से 22 लाख 50 हजार से ज्यादा उपस्थित थे और 1,60,293 अनुपस्थित रहे।

JUN 17, 2022 22:02 IST

UP Board Result 2022 Date Notice: आधिकारिक नोटिस देखें

UP Board Result 2022 Date Notice: आधिकारिक नोटिस देखें
UP Board Result 2022 Date Notice
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आधिकारिक नोटिस को रिलीज कर दिया गया है और इसमें विस्तार से यूपी बोर्ड ने परिणाम डेट और समय को लेकर विस्तार से जानकारी दी है। यह नोटिस को आप यहां चेक सकते हैं।
JUN 17, 2022 21:52 IST

UP Board result 2022: सीएम योगी ने मीटिंग में कही थी ये बात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे होंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम समय पर घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि परिणाम घोषित होने की पूर्व सूचना माता-पिता और छात्रों को दी जानी चाहिए।

JUN 17, 2022 21:17 IST

UP Board result 2022: आधिकारिक वेबसाइट और छात्रों की संख्या

यहां दी गईं आधिकारिक वेबसाइट की मदद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

upmsp.edu.in
results.upmsp.edu.in
upresults.nic.in

रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार: 51,92,689
परीक्षा देने वाले उम्मीदवार: 47,75,749

JUN 17, 2022 20:41 IST

 UP Board result 2022 on June 18: कल ऐसे चेक करें अपना परिणाम

यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।

लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

एक बार सब्मिट जाने के बाद, आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

JUN 17, 2022 20:12 IST

UP board result 2022: घटा दिया गया था 30 फीसदी सिलेबस

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा 30 प्रतिशत कम पाठ्यक्रम पर आयोजित की गई थी, हालांकि इस हटाए गए हिस्से से कुछ प्रश्न पूछे गए थे, जिसके लिए छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे।

JUN 17, 2022 19:41 IST

UP Board results 2022: गणित में मिलने वाले बोनस अंक

जिन छात्रों ने कक्षा 12 की गणित की परीक्षा पेपर कोड 329FP में लिखी थी, उन्हें बोनस के रूप में 10 अंक मिलेंगे। इसी प्रकार, निम्नलिखित पेपरों में बोनस अंक प्रदान किए जाएंगे:

324FF: 7 marks
324FI: 5 marks
324ZB: 4 marks
324FH: 3 marks

JUN 17, 2022 19:16 IST

UPMSP Result 2022 Date Released: यूपी बोर्ड परीक्षा डेट पर सचिव का बयान

एक रिपोर्ट के अनुसार दिव्यकांत शुक्ला, सचिव, यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने कहा कि दोनों परिणाम यूपी बोर्ड के प्रयागराज कार्यालय से घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस साल 51,92,616 छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए और इनका परिणाम कल 18 जून को जारी किया जाएगा।

JUN 17, 2022 18:43 IST

UP Board Class 10 and 12 Result 2022: कल इन विवरण के साथ करें चेक

यूपी बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। यूपी बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों ने पहले ही बता दिया था कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम जून में ही घोषित कर दिए जाएंगे।

JUN 17, 2022 18:15 IST

UP Board Result Date and Time: यूपी बोर्ड परीक्षा का समय

जैसा कि हमने आपको बताया उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार, 18 जून के दिन यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने की संभावना जताई गई है और इस रिजल्ट को लेकर समय भी सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार दोपहर 2 बजे के करीब यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा रिजल्ट का लिंक 4 बजे के करीब एक्टिव होने की संभावना है।

JUN 17, 2022 17:54 IST

UP Board 10th and 12th Result Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट की डेट हुई जारी

यूपी कक्षा 10 वीं, 12 वीं का परिणाम 2022 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की ओर से शनिवार, 18 जून 2022 को दोपहर के समय जारी करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम की घोषणा की तारीख यानी रिजल्ट डेट की पुष्टि यूपी बोर्ड की ओर से भी कुछ समय पहले की गई है।

JUN 17, 2022 17:36 IST

UP Board Results 2022: अपना एडमिट कार्ड रखें तैयार

यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें। यूपी बोर्ड के परिणामों की जांच करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल बोर्ड परीक्षा रोल नंबर और स्कूल कोड हैं जैसा कि एडमिट कार्ड पर दिया गया है, उसे परिणाम चेक करने के लिए अपने पास तैयार रखें।

JUN 17, 2022 17:08 IST

Uttar Pradesh Board Results 2022 for Class 10, 12: परीक्षार्थियों को मिलेंगे समान अंक

यूपीएमएसपी ने मुख्य परीक्षकों को इस साल कक्षा 12वीं के लगभग एक दर्जन विषयों और कक्षा 10वीं के सात मुख्य विषयों में पाठ्यक्रम के बाहर पूछे गए प्रश्नों के लिए सभी परीक्षार्थियों को समान अंक देने का निर्देश दिया गया है।

JUN 17, 2022 16:35 IST

Uttar Pradesh Results 2022: इन जिलों में कैंसिल हुआ था अंग्रेजी का पेपर

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद इसकी परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में परीक्षा फिर से आयोजित की गई। इन जिलों के नाम हैं: गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली।

JUN 17, 2022 16:24 IST

Uttar Pradesh Board Results 2022: आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपडेट

यूपी बोर्ड के रिजल्ट के बारे में नियमित अपडेट के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाने की सलाह दी जाती है। जब घोषणा की जाती है, तो यहां वेबसाइट पर यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट और समय की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़े ताजा परिणाम अपडेट्स के लिए हमारे साथ इस पेज पर बने रहें।

JUN 17, 2022 15:52 IST

Uttar Pradesh UPMSP Result 2022: सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी UPMSP उन छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री / कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है जो मुख्य परीक्षा पास नहीं करते हैं। इन परीक्षाओं के बारे में अधिक विवरण – तिथि, समय, आवेदन प्रक्रिया, आदि – की घोषणा यूपी बोर्ड के परिणामों के बाद की जाएगी।

JUN 17, 2022 15:13 IST

UPMSP Class 10, 12 results - जानें क्यों मिलेगा बोनस अंक

एजुकेशन सेक्टर पर कोविड 19 के प्रभाव के कारण वर्ष 2022 में पाठ्यक्रम को कम किया गया था। हालांकि, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 में तय पाठ्यक्रम से बाहर के भी प्रश्न थे, जिसके कारण यूपीएमएसपी बोनस अंक प्रदान करेगा। 

JUN 17, 2022 14:56 IST

UPMSP results 2022 - शाम तक में आ सकती है परिणाम तिथि

UPMSP जल्द ही यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख की घोषणा करेगा। अंतिम अपडेट ने परिणाम की घोषणा के लिए संभावित तिथि साझा की है। सूत्रों ने अब साझा किया है कि यूपी बोर्ड के अधिकारियों से उम्मीद की जाती है कि वे आज शाम को बोर्ड परिणाम की तारीख घोषित करेंगे और इसके एक दिन बाद परिणाम घोषित करेंगे।

JUN 17, 2022 14:33 IST

UP Board Result 2022 - इसी हफ्ते परिणाम तिथि पर अपडेट संभव

हालांकि कोई तारीख घोषित नहीं की गई है, सूत्रों ने साझा किया है कि इस सप्ताह के भीतर यूपी बोर्ड 10 वीं 12 वीं के परिणाम जारी होने की संभावना बहुत अधिक है। यदि रिजल्ट जारी होते हैं तो upmsp.edu.in और upresults.nic.in से देखा जा सकेगा।

JUN 17, 2022 14:18 IST

UP Board 10th, 12th Result 2022 - यूपी बोर्ड रिजल्ट तिथि जल्द

कुल 51,92,689 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन उनमें से केवल 47,75,749 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए थे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद किसी भी समय परीक्षा परिणाम से जुड़ा अपडेट जारी कर सकता है। बता दें इतनी बड़ी संख्या में छात्र किसी और बोर्ड परीक्षा में नहीं थे।

JUN 17, 2022 13:53 IST

upmsp.edu.in - जारी होने वाली है रिजल्ट डेट

राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल तक और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। बता दें, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कभी भी रिजल्ट डेट की जानकारी साझा कर सकता है। UP Board Result 2022 से जुड़े अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

JUN 17, 2022 13:20 IST

UP Board Result 2022 - अब जल्द जारी होते हैं रिजल्ट

पास्ट ट्रेंड की बात करें तो यूपी बोर्ड के परिणाम अक्सर 2 से 3 महीने में घोषित किए जाते थे। 2018 के बाद से, हालांकि, बोर्ड ने यूपी बोर्ड परिणाम की घोषणा की तारीख में सुधार किया है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आप upmsp.edu.in upresults.nic.in से परिणाम देख सकेंगे।

JUN 17, 2022 13:20 IST

UPMSP Class 10, 12 results - सबसे ज्यादा छात्र यूपी में

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं देश में अब तक की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाएं हैं। पंजीकृत छात्रों की संख्या के मामले में इस वर्ष 10 वीं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 47 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए। अब सभी छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

JUN 17, 2022 13:20 IST

UPMSP Class 10, 12 results - कल जारी हो सकती है रिजल्ट तिथि

यूपी बोर्ड परिणाम 2022 जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम 2022 कल, 18 जून, 2022 को upresults.nic.in पर घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि, UPMSP के अधिकारियों से यूपी बोर्ड परिणाम तिथि के बारे में आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है